Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में 22 मई तक हीटवेव जैसे हालात, अलर्ट जारी, नैनीताल में पारा 30 व दून में 40 डिग्री पार

सीएन, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 22 मई तक हीटवेव जैसे हालात का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, हल्द्वानी और देहरादून में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंचने की संभावना जताई गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने भी सभी जिलों को एडवाइजरी जारी कर जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में आज आसमान साफ रहने की संभावना है और बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, मैदानी इलाकों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, हल्द्वानी और देहरादून में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चम्पावत और निचले चमोली क्षेत्रों में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान का मैप जारी किया। एसईओसी ने स्वास्थ्य विभाग, नगर निकायों, जल संस्थान और बिजली विभाग समेत सभी संबंधित एजेंसियों को हीटवेव से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा है। लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।राजधानी देहरादून में आज मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर तेज धूप खिली रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय गर्मी और उमस का असर अधिक महसूस किया जा सकता है।

आईएमडी ने उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान का मैप जारी किया। - Dainik Bhaskar

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंगलेश की कविताओं में पीड़ा, अकेलापन व्यक्तिगत नहीं, यह मनुष्य की पीड़ा, मनुष्य का अकेलापन है : आशुतोष
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING