Connect with us

मौसम

चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी

चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी
सीएन, नैनीताल।
मौसम विज्ञान विभाग ने चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में अत्याधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को 14, 16 और 17 जुलाई को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इन तीन दिनों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश और बिजली चमकने की आशंका है। उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर के लिए रेड अलर्ट , जबकि अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार कुमाऊं के जिलों और गढ़वाल में पौड़ी और देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट है। 14, 15, 16 और 17 जुलाई को प्रदेशभर में भारी बारिश हो सकती है। 18 जुलाई से एक सप्ताह तक बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता और सुरक्षा बनाए रखी जाए और आवागमन पर नियंत्रण हो। किसी भी आपदा की स्थिति में स्थलीय कार्रवाई हो और सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाए।मोटर मार्गों को तत्काल खोलने के प्रबंध कर लिए जाएं। सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहें। सभी चौकी व थाने भी आपदा संबंधी उपकरणों व वायरलेस सहित हाई अलर्ट पर रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 1 जुलाई का राशिफल : कर्क राशि के जातकों का आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है, घर-परिवार से जुड़ी बातें सुकून देंगी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING