Connect with us

मौसम

उत्तराखंड के सीमांत जिलों में बारिश, तेज हवाएं, गर्जन व ओलावृष्टि की संभावना, आरेंज अलर्ट जारी

सीएन, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। गुरुवार दोपहर बाद राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश, तेज हवाएं, गर्जन और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने कई पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।.वहीं देहरादून, टिहरी समेत राज्य के अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी भी हो सकती है। पर्वतीय इलाकों में मौसम में तेजी से बदलाव आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। नैनीताल में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, देहरादून में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं पंतनगर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर में 26.6 डिग्री और नई टिहरी में 27.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बारिश और तेज हवाओं के चलते मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। राजधानी देहरादून में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं और हल्की बारिश होने के आसार हैं। शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। खासतौर पर देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार एक और दो जून को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रह सकता है। इस दौरान प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रहने, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि तीन जून से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने के आसार हैं।

 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जो समाज अपनी थात को सहेजकर रखता है उसकी जड़ें होती हैं हमेशा मजबूत : सीएम धामी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING