Connect with us

मौसम

मॉनसून की बारिश पर ब्रेक, उत्तराखंड मे अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा

सीएन, दिल्ली। उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की गई है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में मॉनसून की बारिश पर ब्रेक लग गया है. उत्तराखंड मे अधिकांशतः जिलों में आसमान साफ रहेगा। कई स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के सुदूर इलाकों में अगले तीन से चार दिनों तक भारी बारिश की बात कही है. इसके अलावा, देश के बाकी हिस्सों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बूंदाबांदी की बात कही है. मौसम विभाग की मानें तो 02 सितंबर से ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश का नया दौर जारी होगा. दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो 01 से 03 सितंबर के बीच नई दिल्ली में दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, तापमान में भी मामूली बदलाव देखा जाएगा. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा. इसी के साथ, लखनऊ में भी आज आसमान साफ रहेगा. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहेगा. वहीं, गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहेगा. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसी के साथ, कर्नाटक और तमिलनाडु में 1 या 2 स्थानों पर भारी बारिश संभव है. साथ ही, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मां नयना देवी व्यापार मंडल के संस्थापक की बोट हाउस क्लब सामने बन रहे कंक्रीट निर्माण कार्य को रोकने की मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING