Connect with us

मौसम

उत्तराखंड के छह जिलों में आज सोमवार को कहीं-कहीं बारिश के आसार

उत्तराखंड के छह जिलों में आज सोमवार को कहीं-कहीं बारिश के आसार
सीएन, नैनीताल।
उत्तराखंड के छह जिलों में आज सोमवार को कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर तेज गर्जना व बिजली चमकने के साथ बारिश की आशंका जताई है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 15 जून तक प्रदेश भर में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस बार उत्तराखंड में मानसून चार-पांच दिन देरी से आएगा। इधर सोमवार को नेनीताल सहित आसयपास क ेइलाकों में बादल व धूप की आंख मिचैली चलती रही। दिल्ली-NCR सहित देश के कई हिस्सों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कहीं भीषण गर्मी तो कहीं मूसलाधार बारिश का क्रम जारी है। रविवार को भी दिल्ली के कई इलाकों से हल्की बारिश की खबर सामने आई, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात सहित कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका हैं। वहीं कई राज्यों में भीषण गर्मी के साथ हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नीट परीक्षार्थियों को ऐसे छलना मृत मानवता के समान है, भ्रष्टाचार का कोई फुल स्टॉप है भी या नहीं : खष्टी बिष्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING