Connect with us

मौसम

दिल्ली में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, उत्तराखंड में 8 व 9 दिसंबर को बदलेगा मौसम

दिल्ली में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, उत्तराखंड में 8 व 9 दिसंबर को बदलेगा मौसम
सीएन, नई दिल्ली/देहरादून।
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों तक सूखी ठंड अपनी दस्तक दे चुकी है जिसके चलते लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। हालांकि दिसंबर महीने का पहला सप्ताह बीतने वाला है लेकिन अभी तक बारिश की एक भी बूंदाबांदी नहीं हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि आने वाले 8 व 9 दिसंबर को मौसम करवट ले सकता है जिसके चलते ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की पूर्ण संभावना है जिसके कारण सूखी ठंड से राहत मिलने वाली है वही तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। उधर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। शीतलहर चलने से अब दिन में ठंड बढ़ गई है बता दें उत्तराखंड के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों में ठंड ने अपनी दस्तक दे चुकी है जिसके चलते थे अब धीरे धीरे ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि दिसंबर महीना शुरू हो चुका है लेकिन अभी भी पिछले वर्षों की तुलना में उतनी ठंड का आभास नहीं हो रहा है। वहीं मौसम विभाग केंद्र की माने तो प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज 6 दिसंबर से इस सप्ताह के भीतर भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया जा रहा है। लेकिन बारिश और बर्फबारी से पहले पडने वाली सूखी ठंड बच्चे बुजुर्गों समेत सभी लोगों को सर्दी जुकाम बुखार से पीड़ित कर सकती है। बताते चले पिछले 2 महीने से मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक चटक धूप खिल रही है। मौसम विज्ञान ने अंदेशा जताया है कि आगामी 8 और 9 दिसंबर को पहाड़ी जिलों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से तापमान में गिरावट नजर आने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार है जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना तो बरकरार है ही लेकिन इसके साथ ही कड़ाके की ठंड भी पड सकती है। उधर दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम के दौरान ठिठुरन महसूस हो रही है। दोपहर के समय तेज धूप खिली रहने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है दिसंबर शुरू हुए 7 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक दिल्ली में कड़ाके की ठंड की शुरुआत नहीं हुई है। आमतौर पर दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ ही भीषण ठंड देखने को मिलती थी लेकिन इस साल दिसंबर में ठंड खोई हुई दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में कल दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने 8 दिसंबर को हल्की बारिश का अनुमान जताया है। जिसके बाद सर्दी बढ़ने के आसार है। रात का तापमान भी दो डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विभाग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक 10 और 11 दिसंबर को रात का तापमान 6 डिग्री तक पहुंच सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ, बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा जनसैलाब
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING