Connect with us

मौसम

अगले तीन दिन के लिए ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व निचले इलाकों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी

सीएन, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड में फिलहाल मौसम के बदले मिजाज से राहत केआसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। निचले इलाकों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 21 एवं 22 फरवरी को राज्य के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश एवं बर्फबारी होने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और यूएसनगर जिलों में कहीं कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। वहीं ओलावृष्टि एवं झोंकेदार हवाएं चलने की अधिक संभावनाएं है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हल्का हिमपात होने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।  23 और 24 को पहाड़ के 3000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शनिवार को रात्रि से तेज हवाओं के साथ बारिश होने से नैनीताल सहित कुमाऊं के अधिकांश क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित, रेड व ओरेंज अलर्ट जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING