Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

रूस पर हुआ घातक हमला, कजान में कई इमारतों से टकराए यूक्रेनी ड्रोन

रूस पर हुआ घातक हमला, कजान में कई इमारतों से टकराए यूक्रेनी ड्रोन
सीएन, मास्को।
रूस पर घातक हमले की सूचना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यूक्रेनी ड्रोन रूस में कई आवासीय इमारतों को टक्कर मारी है। यह हमला रूस के कजान में किया गया। इससे इमारतों के परखच्चे उड़ गए और भीषण आग लग गई। मौतों और अन्य नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। मौके पर राहत और बचाव दल पहुंच गए हैं। यह हमला रूस के कजान में किया गया। इससे इमारतों के परखच्चे उड़ गए और भीषण आग लग गई। मौतों और अन्य नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। रूसी मीडिया का दावा है कि कजान शहर में 8 से अधिक इमारतों को निशाना बनाया गया है। इसमें एक 21 मंजिला इमारत भी शामिल है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हमला होने के बाद सभी इमारतों को खाली करवा लिया गया। पुलिस और सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। ड्रोन कहां से आए, इसकी जांच की जा रही है। कजान को रूस का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है। यदि यह हमला यूक्रेन ने किया है, तो रूस के लिए चिंता की बात है। इस हमले के जरिए यूक्रेन ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि रूस के सबसे सुरक्षित शहर तक उसकी पहुंच है। ड्रोन अटैक सामने आने के बाद कजान एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने कुछ ड्रोन को नाकाम भी किया है। यह शहर यूक्रेन से 2000 किमी दूर है। आशंका जताई जा रही है कि इस हमले में कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हो सकते हैं।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING