Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

शुक्रवार सुबह फिर से यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाकों से अफरा-तफरी

यूक्रेन का दावा-रूस के 7 एयरक्राफ्ट, 6 हेलिकॉप्टर, 30 टैंक नष्ट किये
सीएन, कीव।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्सकी ने यूक्रेन में रूस के साथ शुरू हुए जंग में पहले दिन 137 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की और यह भी बताया कि राजधानी कीव से कुछ ही दूर पर स्थित चेर्नोबिल न्यूक्लियर साइट भी अब मास्को के नियंत्रण में चला गया है। उल्लेखनीय है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई के तहत यूक्रेन में रूस ने तीन तरफ से हमला बोल दिया है जिससे यहां की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस बीच शुक्रवार सुबह एक बार फिर से यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाकों की आवाज सुनी गुई है। यूक्रेन के डिप्टी होम मिनिस्टर येवहेन येनिन ने कहा कि यह धमाका रूसी सेना की ओर से नहीं किया गया बल्कि यूक्रेन ने ही किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के एंटी मिसाइल सिस्टम ने आसमान में रूस की एक मिसाइल को मार गिराया है। यह धमाका उसी का था। हालांकि इसकी स्वतंत्र तौर पर फिलहाल पुष्टि नहीं की जा सकती है। युद्ध की शुरुआत से अब तक यूक्रेन और रूस दोनों के ही अलग-अलग दावे रहे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि उनकी ओर से यूक्रेन से जुड़े 70 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया गया है। इस बीच यूक्रेन ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र से तत्काल मानवाधिकार परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन से यूूक्रेन में सैन्य कार्रवाई को तुरंत रोक देने को कहा है। बता दें कि यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ मसौदे पर शुक्रवार को यूनेस्को में वोटिंग होगी। वहीं नाटो भी इमरजेंसी समिट आयोजित करेगा। अप्रैल, 1986 को चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र में दुनिया की सबसे भीषण परमाणु दुर्घटना हुई थी। इसमें विस्फोट के बाद पूरे यूरोप में रेडिएशन हुआ था। यह संयंत्र देश की राजधानी कीव के उत्तर में 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जिस रिएक्टर में विस्फोट हुआ था, उसमें से विकिरण रिसाव रोकने के लिए उसे एक सुरक्षात्मक उपकरण से कवर किया गया है और पूरे संयंत्र को निष्क्रिय कर दिया गया है। यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी बॉर्डर पोस्ट पर रूसी मिसाइल आकर गिरी है. इसमें वहां मौजूद सैनिकों को नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेन के गृह मंत्री एंटोन जर्सेंको ने बताया है कि कीव में सुबह से कुल छह धमाके हो चुके हैं। उनके मुताबिक, ये धमाके क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से किए गए। आगे कहा गया है कि कार्रवाई करते हुए रूस का एक विमान भी गिराया गया है। कीव में हालात आज सुबह से ही बिगड़े हुए हैं। वहां दो धमाके सुनाई दिए हैं। इसके साथ-साथ यूक्रेन ने दावा किया है कि उन्होंने दो रूसी एयरक्राफ्ट को वहां मार गिराया गया है।
नाटो सदस्यों संग मीटिंग करेंगे बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कुछ देर में नाटो सदस्यों संग वर्चुअल मीटिंग करेंगे। बता दें कि इससे पहले बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा था कि यूक्रेन को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी और अमेरिका वहां अपनी सेना नहीं भेजेगा। अमेरिका ने कहा था कि उसके प्रतिबंध रूस को वैश्विक वित्तीय प्रणाली से अलग कर देंगे। यूरोपियन यूनियन ने रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है। इसका असर बैंकिंग सेक्टर, राज्य के स्वामित्व वाली कंपनियां, ऑयल रिफाइनिंग इंडस्ट्री और प्रौद्योगिकी निर्यात पर 70 फीसद तक पड़ेगा। रूस के डिप्लोमेट और बिजनेसमैन को अब ईयू वीजा नहीं मिलेगा।
सुबह तेज धमाकों से दहली यूक्रेन की राजधानी कीव
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव सुबह-सुबह तेज धमाकों से दहल गई है। कीव में शुक्रवार सुबह दो जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। यूक्रेन के गृह मंत्रालय के सलाहकार एंटोन हेराशचेंको ने टेलीग्राम पर कहा कि कीव पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले अभी फिर से शुरू हुए हैं। मैंने दो शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी। इसके अलावा यूक्रेन के शहर कोनोटोप को भी रूसी सैनिकों ने घेर लिया है। इसके अलावा बाकी फोर्स कीव की तरफ बढ़ रही है। वहीं यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस को काफी नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेन की रक्षा मंत्री हन्ना मालयार के मुताबिक, रूस के 7 एयरक्राफ्ट, 6 हेलिकॉप्टर, 30 टैंक को नष्ट किया गया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसकी सेनाओं ने रूस के 800 सैनिकों को मार गिराया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में टैंक और विमान भी तबाह कर दिए हैं। डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि गुरुवार शाम को किए गए ऑपरेशन के तहत रूसी सेना के 30 टैंकों, कई विमानों और हेलिकॉप्टरों को भी तबाह कर दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देश में आपातकाल लगाने का ऐलान किया है और देश के हर सक्षम व्यक्ति से रूसी आक्रमण के खिलाफ हथियार उठाने का आह्वान किया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर हन्ना मालयार ने बताया है कि दुश्मन के 800 सैनिक मार गिराए हैं। इसके अलावा 7 हेलिकॉप्टर और 6 टैंक भी तबाह कर दिए गए हैं।’ सोमवार को रूस की ओर से यूक्रेन के दो क्षेत्रों डोनेत्सक और लुहान्सक को स्वतंत्र घोषित कर दिया था। इसके बाद गुरुवार सुबह से रूस की ओर से यूक्रेन पर हमलों की शुरुआत कर दी गई थी। रूस के हमले के बाद से यूके, अमेरिका, कनाडा समेत दुनिया के कई देशों ने उस पर बैन लगाए हैं। हालांकि इसके बाद भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेनाओं को पीछे हटाने के कोई संकेत नहीं दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING