Connect with us

धर्मक्षेत्र

नैनीताल में गणेश की मूर्ति व कलश स्थापना के साथ ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

सीएन, नैनीताल। गणेश चतुर्थी के मौके पर नगर के तल्लीताल बाजार में गणेश की मूर्ति व कलश स्थापना के साथ ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इस अवसर पर सुबह से शाम तक बाजार मैं गणपति बाबा मोरिया की धूम रही । इस मौके पर हनुमान चालीसा भजन कीर्तन सुंदरकांड के बाद आरती तथा प्रसाद वितरण किया गया 11:00 से पंडित बसंत चंद्र तिवारी पूजा अर्चना शुरू की । इस मौके पर जजमान मनोज शाह व उनकी पत्नी किरण शाह थी l 2:00 बजे से सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमें राजेंद्र मनराल वीरेंद्र मनराल डॉक्टर सरस्वती खेतवाल रजनी चौधरी पवन बिष्ट दीपक शाह हेमा बिष्ट भुवन लाल शाह दिनेश पांडे सीमा शाह भावना रावत अरुण कुमार इशा शाह मीणा शाह आदि शामिल थे। रविवार को सुबह भजन कीर्तन तथा दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा जबकि सोमवार को सुबह 11:00 मूर्ति विसर्जन नैनी झील में किया जाएगा। बता दें कि कुछ वर्ष पूर्व तल्लीताल बाजार की पूर्व सभासद किरण शाह ने बाजार मैं गणेश महोत्सव मनाने का जिम्मा लिया था तब से यह महोत्सव हर वर्ष मनाया जा रहा है ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 28 जुलाई 2026 का राशिफल : मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला हो सकता है 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING