Connect with us

अल्मोड़ा

24 दिसंबर को अल्मोड़ा नंदा देवी मंदिर परिसर में महिलाओं के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन

सीएन, अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था द्वारा एक बैठक कर यह निर्णय लिया गया  कि महिला कल्याण संस्था एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा 24 दिसंबर को रविवार के दिन 11बजे  से 3 बजे तक नंदा देवी मंदिर परिसर में महिलाओं के लिए एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केवल महिलाएं प्रतिभा  करेंगी। महिला चिकित्सकों द्वारा महिलाओं को ब्रेस्ट  कैंसर एवं गायनेकोलॉजी से संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूक भी किया जाएगा व जो भी महिलाएं अपने को चिकित्सकों को दिखाना चाहेंगे उन्हें यह मौका भी निशुल्क मिलेगा । साथ ही कुछ दावाओं का वितरण भी निशुल्क किया जाएगा इसके साथ ही महिला कल्याण संस्था द्वारा एक प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी जिसमें (अल्मोड़ा की सबसे स्वस्थ महिला कौन ) का चुनाव किया जाएगा। महिला का बी पी व शुगर , हीमोग्लोबिन वेट ,हाइट देखी जाएगी उसके अनुसार ही महिला का चयन किया जाएगा प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाली महिलाओं को पुरस्कृत कर उनका सम्मान किया जाएगा। सबसे स्वस्थ महिला प्रतियोगिता में उम्र 25 से 50 व 50 से ऊपर की महिलाओं दो ग्रुप में निर्णय लिया जाएगा। महिला कल्याण संस्था के अध्यक्ष रीता दुर्गा पाल द्वारा कहा गया कि क्योंकि महिलाएं एक गृहस्थी की रीढ होती हैं इसलिए अपनी गृहस्थी को संभालने के लिए उन्हें स्वस्थ रहना जरूरी है महिलाएं घर गृहस्ती में है या नौकरी में इतनी व्यस्त होती हैं कि उनके पास अपने लिए समय ही नहीं होता इसलिए उनका एक रुटीन चेकअप करवा कर उन्हें जागरूक किया जाएगा बैठक की अध्यक्षता मनोज सनवाल अध्यक्ष रेड  क्रॉस सोसाइटी द्वारा वह संचालन सचिव पुष्पा सती द्वारा  किया गया बैठक में उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय  कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल मंजू अग्रवाल संरक्षक रीता जोशी आशा पंत आशा कर्नाटक शांति शाह दीपा सतीश जोशी राधिका जोशी गीता शाह अनीता रावत ममता चौहान मंजू जोशी रमा जोशी अंजू अग्रवाल अनुराधा अग्रवाल रेखा चौहान सरला बिष्ट  मंजू रावत दीपा जोशी आदिति अग्रवाल पांडे रमा जोशी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व भोजन माताओं का आर्थिक शोषण स्वीकार नहीं : खष्टी बिष्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING