Connect with us

अल्मोड़ा

सातो ऑठों पर्व का दुगालखोला अल्मोड़ा में धूमधाम के साथ समापन

सीएन, अल्मोड़ा। सातो ऑटो पर्व का दुगालखोला अल्मोड़ा में धूमधाम के साथ समापन हो गया, यह कार्यक्रम चंद्रमणि भट्ट के आवास पर बिगत दो दिनों से चल रहा था महिलाओं द्वारा सातो आठो का यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मा नंदा को समर्पित गीत गाए गये हैं। जिसमें गौरा महेश्वरी और गणेश तथा नंदा के मायके आने पर एक बेटी की व्यथा को समाज के सामने उजागर करने की परम्परा है तथा बिसर्जन के मौके पर मा गौरा व महेश्वर से परिवार की सुख समृद्धि की प्रार्थनायें की गई इस कार्यक्रम मे संयोजन तारा भट्ट ने अपने आवास मे किया जिसमें भगवती गुर्रानी भावना काण्डपाल, खष्टी भट्ट, संगीता भट्ट, कमला भट्ट, निर्मला दुर्गापाल महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, दीपा जोशी, जानकी काण्डपाल, गंगा असवाल, तनुजा गुर्रानी, प्रेमा सुु्प्याल, मन्जू जोशी, आशा पाण्ड़े, कौशल्या पाण्डे, दीपा लोहनी, रमा विष्ट, गीता पोखरिया, हेमा पाण्ड़े, पुष्पा,भट्ट आदि महिलाये शामिल रही। चन्द्रमणी भट्ट का आयोजन में विशेष भूमिका रही। आज दुगालखोला के दुर्गा मन्दिर में इस कार्यक्रम का विशेष धार्मिक रस्म के साथ समापन हुआ। आयोजन स्थल से नाचते गाते हुए महिलाये गौरा महेश्वर के डोले को लेकर दुर्गा मन्दिर मे पहुची। मन्दिर में डोले के विग्रह का समापन किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कृष्णापुर में आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, बोल्डर निस्तारण, वैकल्पिक टू-व्हीलर मार्ग का सर्वे के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING