Connect with us

अल्मोड़ा

बैठकी होली के कलाकार व संस्थाए हुई सम्मानित

रंगकर्मी स्व मोहन उप्रेती की स्मृति में फागोत्सव

सीएन, अल्मोड़ा। मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञानं शोध समिति के तत्वावधान में रंगकर्मी स्व मोहन उप्रेती की 25 वीं पुण्यतिथि पर नगर पालिका सभागार में कुमाउनी बैठकी होली पर विशेष कार्यक्रम रंगकर्मी मोहन उप्रेती फागोत्सव का आयोजन संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में बैठकी होली गायन परंपरा के कलाकारों व इस परंपरा के संरक्षण व प्रचार प्रसार में कार्य कर रही संस्थाओ को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया । मोहन उप्रेती की 25 वीं पुण्यतिथि को शाम शास्त्रीय रगो पर आधारित कुमाउनी बैठकी होली गायन के नाम रही कार्यक्रम के शुरुआत में वरिष्ठ होली गायक दिनेश चंद्र पांडे (वैध ) ने राग श्याम कल्याण में होली कोठे से उतरी अगनुआ पर ………..तथा सितारखानी में होरी हो रंग लाल प्रस्तुत की तबले पर संगत धरनीधर पांडेय ने की.निर्मल पंत ने राग सिंदुरा व ताल धमार में शिव संग नाचत बेताल बाजत डम डमरू ………..तथा जंगला काफी में टोरी बाकि अदा पर वारी रे कन्हिया ………तबले पर संगत रुपेश जोशी ने की.धीरेन्द्र बहादुर ने राग काफी में ऐसी करत बरजोरी कान्हा मोरी बइया मरोरि ………. और जंगला काफी में मै खेलूंगी उन्ही के संग …………….पेश की तबले में संगत दिनेश चंद्र जोशी ने की.चंद्रशेखर पांडेय ने राग पीलू में नदिया किनारे मोरा गांव आजा सावरिया ………….तबले पैर संगत अशोक पांडेय ने की.दीप चंद्र जोशी ने राग मधुमास में श्याम से लगे मोरे नयन सखी मोरा जिया नही माने था रसिया सैया होली में डारो गुलाल मोरा जिया न माने रे. दो बाल होली गायक गर्बित तिवारी और सगुन त्यागी ने होली कैसी है नादानी सईया प्रस्तुत की
इसके अलावा राजेश कुमार त्रिपाठी सहित कई गायको ने होली प्रस्तुत की. सभी दर्शक होली गायकी से होली के रंग में सराबोर हो गए . कार्यक्रम में कला साधक सम्मान 2021 होली गायन के लिए शिवराज साह, धीरेन्द्र बहादुर, राजेश कुमार त्रिपाठी, चंद्र शेखर पांडे, दीप जोशी, हरीश कांडपाल तथा होली में तबला वादन के लिए धरनीधर पांडे, दिनेश चंद्र जोशी और अशोक कुमार पांडेय को प्रदान किया गया। वर्ष 2021 के कला संरक्षण सम्मान 2021 से श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब, नवयुवक कला केंद्र, महिला कल्याण संस्था ,दिनेश चंद्र पांडे (वैध ), राघव पन्त को सम्मानित किया गया।
श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब का सम्मान वरिष्ठ सदस्य त्रिभुवन गिरी महाराज ने प्राप्त किया, नवयुवक कला केंद्र के अनिल सनवाल व महिला कल्याण संस्था की संस्थापक रीता दुर्गापाल ने प्राप्त किया ।विधायक मनोज तिवारी व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने शाल व सम्मान पत्र प्रदान कर इन सभी कलाकारों व संस्थाओ को सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि मनोज तिवारी ने कहा कलाकारों का सम्मान व प्रोत्साहन कर ही कलाओ को बचाया जा सकता है। प्रकाश चन्द्र जोशी ने मोहन उप्रेती के योगदान को याद करते हुए मोहन उप्रेती संस्था के कार्यों की प्रशंसा की।
साहित्यकार त्रिभुवन गिरी महाराज ने मोहन उप्रेती से जुड़े संस्मरण सुना कर उन्ह याद किया। कार्यक्रम में राजेंद्र तिवारी सभासद नगर पालिका, हेमंत जोशी अध्यक्ष, किरन पंत उपाध्यक्ष ने माला पहनाकर सभी का सवागत किया। संस्था के अध्यक्ष हेमंत जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया और बताया कि इस वर्ष अलग अलग विद्याओं पर कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। आने वाले दिनों मे लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत, लोक शिल्प, लोक विज्ञान, चित्रकला, कृषि पर वर्कशॉप आदि कार्यक्रम किये जायेगे। इस श्रृंखला की शुरुआत आज कुमाउनी बैठकीं होली से की गई है। देर शाम तक चले कार्यक्रम में नमिता टम्टा, हर्षिता तिवारी, तनुजा राणा, कमल पांडे भोली पंत, मीता उपाध्याय, मीरा जोशी, महेश पांडे, राज नंदनी, रितिका,आरुषि ,दिया, राजेंदर नयाल , लीला पांडेय, डॉ दीपा जोशी , प्रकाश पांडेय, जगदीश जोशी ,व महिला कल्याण संस्था की सभी सदस्या था कला प्रेमी मौजूद थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING