Connect with us

नैनीताल

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के अफजल जिला अध्यक्ष व राजू बने महासचिव

सीएन, नैनीताल। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडे के मार्गदर्शन में संगठन ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अफजल हुसैन फौजी को जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार राजू पांडे को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्तियां संगठन में एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में सामने आई हैं। अब इन दोनों वरिष्ठ पत्रकारों के नेतृत्व में जिले में यूनियन की सम्पूर्ण इकाई का गठन जल्द ही किया जाएगा जिससे संगठन को और भी मजबूती मिलेगी। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडे और महामंत्री डा. नवीन जोशी द्वारा मनोनयन पत्र जारी करने के बाद दी गई। बता दें कि राजू पांडे जो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दो दशकों से अधिक समय से सक्रिय हैं इस दायित्व को निभाने के लिए तैयार हैं जिससे संगठन की कार्यप्रणाली में नये आयाम जुड़ेंगे,वहीं अफजल हुसैन फौजी इससे पूर्व नैनीताल नगर में यूनियन की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का निर्वह्न लगन व निष्ठा से कर चुके हैं। दूसरी ओर शहर के पत्रकारों ने दोनों वरिष्ठ पत्रकारों को जिले में अहम जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताते हुए उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING