Connect with us

नैनीताल

नशेड़ियों की करामात से नैनीताल की मॉलरोड के एक गोदाम में धधकी आग, काबू पाया

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल की मॉलरोड समीप एक गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार मॉलरोड एचडीएफसी बैंक के समीप एक गोदाम में लगभग सात बजे अचानक आग लग गई। गोदाम में पुरानी लकड़ी रखी होने के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। आस पास के लोगों ने आग की लपटें देखी तो दमकल को सूचित किया। सूचना के बाद पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। गोदाम के केयर टेकर प्रमोद सुयाल ने बताया कि रोजाना यहां नशेड़ी बैठते हैं, नशेड़ियों की ओर ही बीड़ी सिगरेट जलाकर फेंकने से आग लगी होगी। ऐसी संभावना है। बताया कि गोदाम हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट का था। जिसमें पुरानी लकड़ी रखी थी।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING