नैनीताल
नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी पर मनमाने शुल्क वसूले जाने को लेकर लोगों में आक्रोश
सीएन, नैनीताल। सरोवरनगरी नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी पर मनमाने शुल्क वसूले जाने को लेकर लोगों मे आक्रोश है. आमतौर पर सिलेंडर की कीमत में डिलीवरी चार्ज शामिल होता है या फिर बहुत मामूली अतिरिक्त शुल्क लिया जा सकता है, लेकिन तय दर से अधिक पैसे लेना नियमों के खिलाफ है. स्थानीय निवासी दीपेश भट्ट ने बताया की जिस दिन भी धर्मशाला क्षेत्र मे सिलेंडर वितरित हो रहें है उससे एक दिन पहले अराजक तत्व पहले ही सिलेंडर की लाइन लगा दे रहे है, जिससे लोग पैनिक हो रहें है कहा की जिनके घर दूर है वो लोग यहा पर आकर सिलेंडर लगा नही सकते है. लेकिन सिलेंडर घर छोड़ने के 400 रुपया किराया लिया जा रहा है. दीपेश ने प्रशासन से मांग की है इस मामले को लेकर कार्रवाई की जाएं, जो लोग रात को ही सिलेंडरों की लाइन लगा रहें है उनके सिलेंडर सीज किया जाएं और उन लोगों पर कार्रवाई की जाएं जो 100 रूपये के किराये पर 400 रूपये वसूल रहें है। पर्वत गैस सर्विस की मैनेजर अंकिता पांडे ने बताया की सिलेंडर बुकिंग के आधार पर ही वितरित किए जा रहें है, बताया की शहर मे सिर्फ एक ही जगह समस्या आ रही है यहा पर लोग पहले ही सिलेंडर की लाइन लगाना शुरू कर दे रहें है. सहयोग करने के वजाय लोग यह कह रहें है की हम तो 4 दिन से लाइन मे लगे है. जबकि सिलेंडर होम डिलीवरी कराई जा रही है. लाइन पर लगकर अनावश्यक प्रेसर किया जा रहा है. शहर मे जगह जगह सिलेंडर वितरित किए जा रहें है कही पर भी ऐसी समस्या नही आ रही है तल्लीताल धर्मशाला क्षेत्र को छोड़कर. सिलेंडर आ रहें है और रोस्टर के हिसाब से बांटे जा रहें है.








































