Connect with us

नैनीताल

राइका भूमियाधार नैनीताल में खास : जागर लगा कर नौनिहालों को जागरूक किया

सीएन, नैनीताल। राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधर नैनीताल में सर्वोदय सेवा संस्थान मुक्तेश्वर नैनीताल के तत्वावधान में नो बैग डे के दिन एक सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक कला, लोक भाषा तथा लोक संस्कृति के संरक्षण हेतु वृहद रंगारंग कार्यक्रम साझा किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रधानाचार्य त्रिभुवन आर्य ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना के साथ अनवरत कुमाऊनी गढ़वाली आदि लाेक भाषाओं पर लोकगीत, लोक नृत्य, झोड़ा चाचरी न्यूली, छपेली लोक गाथा देव स्तुति जागर आदि विधाओं पर वृहद कार्यक्रम किए गए। जिनको दर्शकों ने खूब सराहा और कलाकारों ने खूब वाहवाही  लूटी। जिसमें सर्वोदय सेवा समिति नैनीताल के सांस्कृतिक ग्रुप निर्देशक किशन लाल, आनंद सिंह मेहरा द्वारा कार्यक्रम निर्देशित हुआ। कैमरामैन कांता प्रसाद, प्रसिद्ध ढोलक वादक सतीश और गायक ललित मोहन चन्याल आदि पुरुष महिला कलाकारों की समस्त टीम ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रतिभागियों में आयुष्मान आर्य, गौरव कुमार, नृतक समर कुमार, गायिका अर्चना, प्रियांशी आर्य और गायक लक्षत कुमार, शालिनी, प्रियांशी, हेड बॉय यथार्थ कुमार, हेड गर्ल समीक्षा बिष्ट आदि बच्चों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश कांडपाल तथा हीरालाल आगरी ने संयुक्त रूप से किया। विशिष्ट अतिथि राजेंद्र प्रसाद, ग्रुप कैप्टन अच्युत कुमार व.दर्शकों में मुख्य रूप से हरीश कुमार पंचवाल, आनंद सिंह बिष्ट, दीपचंद हरबोला, पूजा बिष्ट, प्रियंका पांडे, निहारिका आर्य, प्रयाग दत्त, देवेंद्र प्रसाद देवरारी, पूरन चंद्र आर्य, हरीश बोरा, सुशीला, सीमा आर्य आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर नैनीताल समेत कई पर्यटन स्थलों में सैलानियों का जबरदस्त दबाव, ट्रैफिक प्लान धड़ाम, शहर के नाकों में दलाल हावी, बाहरी लोगों के नीजि भवन भी होटल व होमस्टे में तब्दील
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING