Connect with us

नैनीताल

संयुक्त मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बाद रामगढ़ विकास संघर्ष समिति का बेमियादी अनिश्चितकालीन आमरण अनशन समाप्त

सीएन, नैनीताल। रामगढ़ विकास संघर्ष समिति के तत्वाधान में रामगढ़ विकास की 9 सूत्रीय मांगो को लेकर समिति के सदस्यों ने आज संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल के आश्वासन पर अपना अनिश्चितकालीन आमरण अनशन समाप्त किया। संयुक्त मजिस्ट्रेट के लिखित आश्वासन देने के बाद यह अनशन आज समाप्त किया गया है। संघर्ष समिति के संयोजक गणेश आर्य ने बताया कि आज संयुक्त मजिस्ट्रेट और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ब्लॉक सभागार रामगढ़ में वार्ता की गई,जिसमें क्षेत्र की 9 मांगों पर चर्चा की गई। जिसमें उप तहसील रामगढ़ का संचालन आगामी 15 दिन के अंदर संचालित करने का आश्वासन दिया गया। मंडी समिति द्वारा मिनी जैविक फल मंडी भूतिया में कोल्ड स्टोर नथुवाखान डाक बंगला की तत्काल मरम्मत कार्य सहित सभी मांगों को करवाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान प्रकाश, पीसी नौगाई, अनिल आर्य, पुष्कर, राकेश बृजवासी, देवेंद्र मेर, त्रिलोचन, दीपक कुमार, पंकज नेगी, दीप चंद्र व जगदीश चंद्र आदि मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING