Connect with us

नैनीताल

नैनीताल के समीप सेंट्रो कार झील में समाई, बाल-बाल बचे सैलानी

सीएन, नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल के समीप सरियाताल में बीती रात एक सेंट्रो कार नंबर यूपी 21-सीसी- 5213 अनियंत्रित होकर झील में गिर गई। इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। बीते रात करीब साढ़े छः बजे मुरादाबाद से आए दो पर्यटक अपनी सेंट्रो कर से कालाढूंगी मार्ग के रास्ते वापस लौट रहे थे। तभी सरियाताल के पास उनकी कर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे ताल में जा गिरी और झील के किनारे दलदल में रुक गई। गनीमत रही की कोई भी जनहानि नहीं हुई और कार सवार दोनों लोग सही सलामत हैं। कार में मुरादाबाद निवासी आलम और उमेद सवार थे। आलम ने बताया कि वह नैनीताल घूमने आए हुए थे और वापसी के दौरान उनके कार मोड़ के पास ब्रेक नहीं लगने अनियंत्रित होकर झील में जा गिरी। उन्होंने कार से निकलकर अपनी जान बचाई। कार को निकालने के लिए उन्होंने हल्द्वानी से क्रेन बुलाई है। सरिताताल एक पिकनिक स्पॉट भी है। झील में नौकायन के साथ ही अन्य एडवेंचर एक्टिविटी भी कराई जाती हैं। गनीमत रही कि उस दौरान कोई भी वहां पर नहीं था अन्यथा किसी भी तरह की दुर्घटना हो सकती थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में उमड़ रही भारी भीड़, सुबह आठ बजे तक 25 हजार से अधिक श्रद्घालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING