Connect with us

स्वास्थ्य

नैनीताल जिले के भीमताल स्थित पांडेगांव में बर्ड फ्लू का पहला केस सामने आया

सीएन, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के भीमताल स्थित पांडेगांव में बर्ड फ्लू का पहला केस सामने आया है। पांडेगांव में एक छोटे मुर्गी बाड़े में मुर्गियों की मौत के बाद पशुपालन विभाग की टीम ने सैंपल को जांच के लिए भोपाल भेजा था। जांच में एक मुर्गी में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि होते ही पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। जिले में पहले ही यूपी और ऊधमसिंह नगर से मुर्गियों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई गई है। ऊधमसिंह नगर और यूपी में पिछले महीने बर्ड फ्लू के केस आने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया था। प्रशासन ने इन इलाकों से आने वाले पोल्ट्री उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया था। पशुपालन विभाग को भी मुर्गियों के बीमार होने पर सैंपलिंग के साथ निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। अब जिले में बर्ड फ्लू का पहला केस आने के बाद विभाग की चिंता बढ़ गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.धीरेश जोशी ने बताया कि भीमताल के पांडेगांव में स्थित मुर्गीबाड़े में 40 मुर्गियों की मौत हो गई थी। सैंपल लेने के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर मुर्गीबाड़े को सैनिटाइज कराया गया है। क्षेत्र के दस किलोमीटर के दायरे में आने वाले मुर्गीबाड़ों में तीन महीने तक 15-15 दिन में सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। विभाग के डॉक्टर और कर्मचारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। किसी भी मुर्गी की असामान्य मौत पर पशुपालन विभाग को सूचित किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल डीएसबी की शोधार्थी मनीषा ने प्रतिष्ठित अमेरिका एसीएस एग्रो जर्नी अवार्ड प्राप्त कर प्रदेश व देश का नाम किया रोशन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING