Connect with us

स्वास्थ्य

ज्योलीकोट रामलीला मैदान सहित आसपास के क्षेत्रों में कीट नाशक का छिड़काव किया

सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। जिला पंचायत के दल द्वारा दीपक उपाध्याय, पूर्व प्रधान हरीश भट्ट के साथ द्वारा डेंगू और वायरल फीवर की रोकथाम के लिए दोगांव आमपड़ाव,नलेना, भलयूटी, ज्योलीकोट, रामलीला मैदान सहित आसपास के क्षेत्रों में कीट नाशक का छिड़काव किया। बीते दिवस ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट के निर्देशों के बाद ब्लाक के दल द्वारा उक्त इलाकों में फागिंग की गई। चिराग संस्था द्वारा समीपवर्ती ग्राम सभा चोपड़ा में चिकित्सा वाहन द्वारा 45 रोगियों की विभिन्न जांचे, दवा का वितरण किया गया।प्रधान जीवन चंद्र ने बताया कि उक्त वाहन माह में तीन बार ग्राम सभा में तीन बार अपनी सेवाएं देगा। परीक्षण डा आलोक सिंह ने किया विकास रावत,रोहित सिंह, पुष्कर सिंह, बलवंत सिंह आदि ने सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में नमामि गंगे घाट पर नहाते समय दो कांवड़िए गहरे पानी में डूबे, एक की सड़क दुर्घटना में मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING