Connect with us

स्वास्थ्य

उत्तराखंड को मिलेंगे 80 नए विशेषज्ञ डॉक्टर, पर्वतीय क्षेत्र में होगी तैनाती

उत्तराखंड को मिलेंगे 80 नए विशेषज्ञ डॉक्टर, पर्वतीय क्षेत्र में होगी तैनाती
सीएन, देहरादून।
स्वास्थ्य विभाग को इस साल 80 नए विशेषज्ञ डॉक्टर से मिल रहे हैं। डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे उत्तराखंड को जल्द ही 80 नए एमबीबीएस डॉक्टर मिलेंगे। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 2008 बैच के 80 एमबीबीएस डॉक्टरों की इंटर्नशिप पूरी हो गयी है। विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की कमी को देखते हुए सरकार ने 400 डॉक्टरों को पोस्ट ग्रेजुएट यानी पीजी कोर्स करने की अनुमति दी थी।  कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें पर्वतीय क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों के सापेक्ष 50 प्रतिशत की कमी बनी हुई है, जबकि 50 प्रतिशत की कमी नहीं है। प्रदेश सरकार ने 2027 तक सभी विशेषज्ञ  डॉक्टरों के खाली आवेदनों को मंजूरी की तैयारी की है। इस योजना के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण पर्वतीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो रही है। अब सरकार की इस योजना से वहां की चिकित्सा व्यवस्था की जाएगी और लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।  प्राचार्य डॉ आरसी पुरोहित के मुताबिक चार अप्रैल को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. गौरी शंकर जोशी मेडिकल कॉलेज में कैम्पस सलेक्शन के लिए इन्टरव्यू करेंगे और उसके तुरन्त बाद सभी चयनित डॉक्टरों को कॉल लेटर भी इश्यू कर दिये जाएंगे। प्राचार्य के मुताबिक, मेरिट के आधार पर 40 एमबीबीएस डॉक्टर जहां सुशीला तिवारी अस्पताल में एक वर्ष तक अपनी सेवाएं जूनियर रेजिडेंट के रूप में देने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में तैनाती पाएंगे। वहीं शेष 40 डॉक्टरों को डीजी हेल्थ ही नियुक्ति पत्र जारी करने के साथ ही तैनाती स्थल भी तय करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 28 सितंबर 2026 का राशिफल: वृषभ राशि के जातकों को व्यापार में फायदा होगा, पैसों के मामले में दिन पक्ष में रहेगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING