Connect with us

विधि

नाबालिग की पिटाई के बाद आत्महत्या मामले में आरोपी रेहान की जमानत अर्जी खारिज

नाबालिग की पिटाई के बाद आत्महत्या मामले में आरोपी रेहान की जमानत अर्जी खारिज

सीएन, हल्द्वानी/नैनीताल। नाबालिग की पिटाई व बाद में आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी रेहान खान की जमानत अर्जी कोर्ट में खारिज कर दी है मामले में मुख्य आरोपी रेहान की जमानत अर्जी शनिवार को अपर मुख्य मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार पांडेय हल्द्वानी के न्यायालय में पेश करी गयी जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया न्यायालय ने तथ्यों के परीक्षण के बाद जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। बताते चले कि 17 वर्षीय युवक देव शाह जन्मदिन की पार्टी में गया था जहाँ से लौटते समय नैनीताल रोड पर कुछ लोगो से कार की टक्कर हो गयी जिसके बाद रेहान व अन्य लोगो ने मिलकर देव की जबरदस्त पिटाई कर दी जिससे उसे कई चोटे लगी मारपीट की घटना सी सी टी वी में भी रिकॉर्ड है घटना के बाद देव ने देर रात घर पर आत्महत्या कर ली देव की पिता ने कोतवाली में मारपीट जान से मारने की धमकी के साथ ही उनके पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट काठगोदाम थाने में दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को 25 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया शनिवार को आरोपी रेहान की जमानत अर्जी न्यायालय ने खारिज कर दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला आरक्षण बिल बीजेपी का प्लान बी है, अब जनता को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास : खष्टी बिष्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in विधि

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING