Connect with us

चम्पावत

मुख्य न्यायालय परिसर चंपावत में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

सीएन, चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष जिला जज श्रीमती कहकशा खान के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव हेमंत सिंह राणा के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से मुख्य न्यायालय परिसर चंपावत मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिला जज श्रीमती कहकशा खान के द्वारा किया गया रक्तदान शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण बोहरा ,जिला विधिक प्राधिकरण सचिव हेमंत सिंह राणा व पीएलबी तथा न्यायालय कर्मियों के द्वारा रक्तदान किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा रक्तदान शिविर में 11यूनिट रक्त एकत्रित किया गया वहीं जिला जज श्रीमती कहकशा खान ने कहा रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता है रक्तदान कर हम जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाकर उनकी जान बचा सकते हैं जिला जज श्रीमती कहकशा खान ने कहा इसी उद्देश्य को लेकर इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के रक्तदान शिविरों का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाताओं के अवलोकनार्थ फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली जनपद के समस्त 1068 मतदेय स्थलों में उपलब्ध : रयाल

वही जिला जज ने क्षेत्र के अन्य लोगों से भी रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। रक्तदान शिविर में पीएलबी राजीव मुरारी, सोनी, इजहार अली ,गोपाल चंद्र ,दीपक चौधरी, जिला शासकीय अधिवक्ता विद्याधर जोशी ,नन्हे लाल व तारा दत्त आदि के द्वारा रक्तदान किया गया इस मौके पर जिला बार संघ चंपावत के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, शिवानीपसबोला ,अधिवक्ता मनीषा उपरेती, गौरव पांडे आदि उपस्थित रहे।

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING