Connect with us

विधि

आगामी 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी, निपटाये जायेंगे मामले

सीएन, नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायधीश सुबीर कुमार की अध्यक्षता में आगामी 9 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में 9 मार्च (शनिवार) को जिला नैनीताल मुख्यालय में स्थित जिला न्यायालय एवं वाह्य स्थित न्यायालय हल्द्वानी औऱ रामनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल मामलें, बैंक लोन रिकवरी के मामले, बीमा संबंधित, मोटर दुर्घटना संबंधित, पारिवारिक वैवाहिक विवाद, चैक वाउन्स के मामलें, श्रम संबंधित विवाद, राजस्व संबंधित विवाद, बिजली पानी संबंधित विवाद, मोटर वाहन चालान और शमनीय प्रकृति के अपराधिक मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। कहा कि लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर वाद निस्तारित होने की स्थिति में सिविल वादों में अदा की गयी कोर्ट फीस वापसी का भी प्रावधान है। मामलें पक्षगण की आपसी सहमति से निस्तारित किये जाते है, तो इसमें अग्रेतर लिटिगेशन व अपील आदि को व्यतीत होने वाले समय एवं खर्च से बचा जा सकता है। जो मामले अभी न्यायालय के समक्ष नही आये हैं, जिसमें बैक लोन रिकवरी मामलों जैसे प्री- लीटिगेशन मामले, ऐसे मामलों में भी नियम – पॉलिसी अनुसार पूर्व निर्धारित ब्याज दर से कम की दर पर मामलें समझौते के आधार पर निस्तारित कर आम जनमानस को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ प्रदान किये जाने का प्रयास निरन्तर बैठकों में किया जा रहा है। बताया कि अब तक प्री-लीटिगेशन एवं लंबित कुल लगभग 4200 (चार हजार दो सौ) मामलों लोक अदालत हेतु अब तक नियत किया जा चुका है। साथ ही यह अदालत प्रत्येक तीन माह में आय़ोजित की जाती है। उन्होंने आम-जनमानस, स्टेक होल्डर से राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रतिभाग करने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आतिशबाजी के कारण वेडिंग प्वाइंट के बाहर खड़ी कारों में लगी भीषण आग, शादी समारोह में मची अफरातफरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in विधि

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING