Connect with us

राष्ट्रीय

शादी की रस्म में ऐसा कुछ करने लगी दुल्हन कि दूल्हे के तो होश ही उड़ गए

शादी की रस्म में ऐसा कुछ करने लगी दुल्हन कि दूल्हे के तो होश ही उड़ गए
सीएन, नईदिल्ली।
सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो खूब पोस्ट किए जाते हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन का शानदार अंदाज तो कभी बारातियों की फनी हरकतें लोगों का खूब ध्यान खींचती हैं। फिलहाल शादी का ही एक वीडियो सामने आया है, जो अंगूठी ढूंढने की रस्म से जुड़ी हुई है। इसमें दूल्हा-दुल्हन शादी के बाद अंगूठी ढूंढने का खेल खेलते हैं। इसी दौरान दुल्हन ये भूल गई कि उसकी शादी हुई और सबकी निगाहें उसी पर टिकी हैं। उसने अंगूठी ढूंढने के दौरान ऐसी हरकत की जिसे देख दूल्हा सहित उसके घरवाले भी दंग रह गए। शादी का यह वीडियो गोली की स्पीड से वायरल हो रहा है। ध्यान खींच रहे वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन शादी के बाद दुल्हन के घर आ चुकी है। दोनों के साथ.साथ परिवार के लोग मिलकर अंगूठी ढूंढने का खेल खेल रहे हैं। ये एक रस्म होती है जिसे शादी के बाद दूल्हा.दुल्हन खेलते हैं। इसमें जिसने अंगूठी को पहले ढूंढ लिया वो विजेता घोषित किया जाता है और गिफ्ट दिया जाता है। वीडियो में देख सकते हैं कि बड़े से परात में पानी और थोड़ा सा दूध डाल दिया गया ताकि अंगूठी दूल्हा-दुल्हन को ना दिखे, फिर दोनों में अंगूठी ढूंढने का खेल शुरू होता है। इस खेल को जीतने के लिए दुल्हन हाहाकारी अंदाज दिखा देती है। किसी भी कीमत पर अंगूठी को खोज लेना चाहती थी। वीडियो में आप आगे देखेंगे कि दूल्हा चाहकर भी इस खेल को जीत ना सका। दुल्हन ने पूरी ताकत लगाकर अंगूठी को खोज लिया और गेम को जीत गई। मगर दुल्हन ने इस खेल को जीतने के लिए जो रूप दिखाया उसे देखकर हर कोई चौंक गया। इसे इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपलोड किया गया है। इसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है दुल्हन का हाहाकारी रूप पहले ही दिख गया। एक और यूजर ने लिखा है। शादी का ऐसा वीडियो पहले नहीं देखा था। इसे हजारों की संख्या में लाइक और व्यू भी मिल चुके हैं।


ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीएम रयाल के निर्देश पर नैनीताल जिले के विभिन्न स्टेशनरी की दुकानों का किया औचक निरीक्षण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING