Connect with us

राष्ट्रीय

वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के डेढ़ सौ वर्ष के उपलक्ष्य में महोत्सव के सभी नाटक देश प्रेम की भावना को समर्पित, नैनीताल में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

सीएन, नैनीताल। संगीत नाटक अकादेमी द्वारा राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 का एक अनूठा आयोजन किया जा रहा है। इसकी मुख्य बात यह है कि वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के डेढ सौ वर्ष के उपलक्ष्य में इस महोत्सव के सभी नाटक देश प्रेम की भावना को समर्पित हैं। इसी कड़ी में 15 जुलाई 2026 को शाम छह बजे प्रयोगांक नैनीताल द्वारा नुक्कड़ नाटक हम भी हैं देशभक्त का मंचन किया गया. महाकवि कालिदास की जयंती है और इस प्रकार वंदे मातरम् की भावना को प्रतिष्ठित करने के लिये भारत भाव के प्रतिष्ठित कवि को भी इसी महोत्सव के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई है। पूरे देश में नाटकों का मंचन एक ही दिन यानी 15 जुलाई 2026, एक ही समय शाम 6 बजे 150 स्थानों पर किया गया। एक साथ भारत के 28 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों में किया जा रहा है। लगभग 150 नाटकों का मंचन 39 से अधिक भाषाओं और बोलियों में किया जाएगा 4,000 से ज्यादा रंगमंच के कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में आधुनिक नाटकों के साथ-साथ, पुतुल, लोकनाट्य, नुक्कड़ इत्यादि की भी प्रस्तुतियाँ की जा रही है। इसी कड़ी मे प्रयोगांक नैनीताल द्वारा बुधवार को राम सेवक सभा मल्लीताल नैनीताल के प्रांगण मे एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गईं. निर्देशन संस्था के युवा कलाकार रोहित वर्मा द्वारा किया गया है, ‘ हम भी देशभक्त ‘ नाट्य लेखन उमेश कांडपाल ‘सोनी’ द्वारा किया गया है. नाटक मे मुकेश धस्मान, नीरज डालाकोटी, मदन मेहरा, उमेश कांडपाल, रोहित वर्मा, पवन कुमार, नासिर अली, पंकज रंधावा, गौरव कुमार अभिनय कर रहे है. प्रस्तुति के दौरान संगीत नाटक अकादमी से प्रवीण कुमार दुरेजा ने उपस्थिति दर्ज कर नाटक को प्रोत्साहित किया.इस अवसर प्रयोगांक संस्था के संरक्षक मिथिलेश पांडे, एच एस राणा के साथ संगीत नाटक अकादमी से पुरस्कृत जहूर आलम, मंजूर हुसैन, राजेश आर्य, डीके शर्मा, अनिल कुमार, किशन लाल, अनवर रजा, मनोज साह, मोहित सनवाल, अकरम अली, खुर्शीद, अदिति खुराना, आदि उपस्थित रहे.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 15 जुलाई को नैनीताल सहित देश के 150 स्थानों पर होगा नाटकों का मंचन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING