Connect with us

राजनीति

संसद में गहमागहमी, एनडीए व इंडिया सांसदों का विरोध-प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष राहुल को विशेषाधिकार हनन का नोटिस

संसद में गहमागहमी, एनडीए व इंडिया सांसदों का विरोध-प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष राहुल को विशेषाधिकार हनन का नोटिस
सीएन, नईदिल्ली
। संसद में कल की तरह आज भी गहमागहमी है। आंबेडकर और धक्का.मुक्की कांड को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां एनडीए सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी तरफ इंडि गठबंधन के सांसद अमित शाह द्वारा डॉ. बीआर आंबेडकर को लेकर दिये गये बयान के विरोध में विजय चौक से संसद तक मार्च निकाला। इधर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लोकसभा से निलंबन की मांग की है।  सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन के अपमान का नोटिस दिया है। उन्होंने स्पीकर से इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की अपील की है। साथ ही मांग की है कि जब तक समिति इस मामले में फैसला नहीं करती, राहुल गांधी को लोकसभा से निलंबित कर दिया जाये। निशिकांत ने स्पीकर को सौंपे गये नोटिस में गृह मंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़ कर एक्स प्लेटफृर्म पर चलाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश की राजनीति में राहुल गांधी से अराजक और झूठा नेता प्रतिपक्ष अब तक नहीं बना। एक तो उन्होंने प्रतापचंद्र सारंगी को धक्का दिया, गुंडागर्दी की और जब देखा कि उन पर केस  होगा तो वे झूठ बोलने लगे। हमें तो आश्चर्य होता है मल्लिकार्जुन खरगे पर कि वे इतने अनुभवी हैं, लेकिन फिर भी गलतबयानी कर रहे।फ इससे उनकी विश्वसनीयता गिर रही है। वे विषय से ध्यान भटकाना चाहते हैंए जो नहीं होगा। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरा देश देख रहा है, उन्होंने राहुल गांधी पर कई मामले लगाये हैं। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, जो भी हो रहा है वो हमारी छवि के लिए बहुत अच्छा नहीं है। इससे संसद की छवि खराब हो रही है। ऐसा लगता है कि हमें बहुत ज्यादा अनुशासन की जरूरत है और विपक्ष को बहुत संयम की जरूरत है। कल जिस तरह से राहुल गांधी जब आये तो वे शांत नजर नहीं आ रहे थे। यह संसद में सांसदों को शोभा नहीं देता। सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि हमारी मांग है कि भाजपा के सांसद माफी मांगें, क्योंकि उन्होंने न केवल देश के संविधान का अपमान किया है बल्कि उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर का भी अपमान किया है। जो देश के हर नागरिक के लिए एक आदर्श थे। भाजपा हमेशा एक पक्ष को लेकर ही आगे बढ़ती है। वो कभी भारत के संविधान, लोकतंत्र और लोगों को लेकर आगे नहीं बढ़ती है। भाजपा को कल की धक्का मुक्की के लिए माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि इसके लिए केवल भाजपा सरकार और भाजपा सांसद जिम्मेदार हैं। सपा सांसद जया बच्चन ने संसद परिसर में धक्का मुक्की की घटना पर कहा कि यह मानव सृजित घटना थी। सत्ता पक्ष के सांसद लोगों को सीढ़ियों पर चढ़ने से रोक रहे थे। मैंने इसका प्रत्यक्षदर्शी अनुभव किया है। आप सीढ़ियों को कैसे ढक सकते हैं। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर कहा कि यह गृह मंत्री से दोष हटाने के लिए एक भ्रामक रणनीति है। अमित शाह ने राज्यसभा में जो कुछ भी कहा उसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी होगी। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा की ये फासीवादी विचारधारा कल सामने आयी है। जिस तरह से उन्होंने बहुत बेशर्मी से अंबेडकर जी का अपमान किया है। लाठी पर बैनर और पोस्टर लेकर सैकड़ों लोग वहां खड़े हो गये। मैंने ये अपने जीवन में पहली बार देखा। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमारा आंदोलन बिल्कुल स्पष्ट है। अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए, उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। हमारे इस सवाल पर अगर आप हमारे नेताओं और हमें जेल में डालना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। कल वर्षा गायकवाड़ ने भी शिकायत दी थी। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कर्णप्रयाग प्रकरण : पुलिस द्वारा कथित व्यवहार एवं आचरण के आरोपों की जांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी करेंगे, एफआईआर दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING