Connect with us

राजनीति

महाराष्ट्र के अगले सीएम के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगी

महाराष्ट्र के अगले सीएम के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगी
सीएन, मुबई।
बीजेपी की कोर कमेटी टीम ने आज महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगा दी है। मुंबई में बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक खत्म हो गई है। विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है और बीजेपी विधायकों के साथ सरकार को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक भी महाराष्ट्र विधानसभा पहुंच गए हैं। पिछले 12 दिनों से सस्पेंस चल रहा था, जो आज खत्म हो गया है। पीटीआई की मानें तो देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग गयी है। फिलहाल विधान भवन में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक हो रही है। इसके बाद विधायक दल की बैठक होगी। उम्मीद की जा रही है कि बैठक खत्म होने के बाद बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी एनसीपी व शिवसेना के साथ राजभवन जाएगी और सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। वहीं कल देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की शपथ लेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीएम का समीक्षा बैठक में राउंड द क्लॉक स्वच्छता अभियान, अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई व सरकारी भूमि के संरक्षण पर जोर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING