Connect with us

राजनीति

हरीश रावत ने भाजपा के गढ़ काशीपुर में कांग्रेस से जुड़िए नारे को लेकर यात्रा निकाली

हरीश रावत ने भाजपा के गढ़ काशीपुर में कांग्रेस से जुड़िए नारे को लेकर विशाल यात्रा निकाली
सीएन, काशीपुर।
भाजपा के गढ़ काशीपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस से जुड़िए यात्रा निकालकर जहां विपक्षी दलों को अपनी ताकत का एहसास कराया वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा के साथ जोश भी भर गए। कांग्रेस से जुड़िए यात्रा कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनता ने भी कांग्रेस से जुड़िए यात्रा में बड़ी संख्या में भाग लिया। कांग्रेस से जुड़िए यात्रा में चारों तरफ देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो जैसे सारा शहर ही कांग्रेस मय हो गया हो। कांग्रेस से जुड़िए यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा से त्रस्त सभी लोगों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। पुरानी सब्जी मंडी,मुख्य बाजार व पार्क रोड होते हुए कांग्रेस से जुड़िए यात्रा महाराणा प्रताप चौक पहुंची चारों तरफ कांग्रेस जन और आम जनता को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे सारा शहर कांग्रेस मय हो गया हो। महाराणा प्रताप चौक पर आमजन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के राज में महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है महंगाई और बेरोजगारी को रोकने में भाजपा नाकामयाब रही है। उन्होंने कहा कि आज पढ़ा-लिखा नौजवान बेरोजगार सड़क पर घूम रहा है पेट्रोल डीजल घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम आसमान छू रहे हैं। लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है देश में लगातार कमजोर होते जा रहे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आम जनमानस को कांग्रेस पार्टी से जुड़ना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांधी जी, नेहरू जी और बाबा भीमराव अंबेडकर जी की नीतियों पर चलकर संविधान को बचाने के लिए आम जनमानस को कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा कांग्रेस से जुड़िए यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा में बड़ी संख्या में जमा भीड़ को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी गदगद हो गए। इस दौरान कांग्रेस जनों में युवराज नरेंद्र चंद बाबा, अरुण चौहान, आशीष अरोरा बॉबी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश नरूला, प्रभात साहनी विकल गुड़िया जितेंद्र सरस्वती, अल्कापाल, रोशनी बेगम, इंदु मान, प्रदीप जोशी, उमेश जोशी, अनीस अंसारी, संजय चतुर्वेदी, अफसर अली, हनीफ गुड्डू, मंसूर अली मेफेयर, मनसूर अली मंसूरी ,राजू छीना, सारिम सैफी, इंदर सिंह एडवोकेट, अब्दुल सलीम एडवोकेट, महेंद्र बेदी, महेंद्र लोहिया, सफीक अहमद अंसारी, रवि ढींगरा, अजिता शर्मा, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, संदीप सहगल एडवोकेट, सफीक अहमद अंसारी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, अर्पित मेहरोत्रा, गौतम मेहरोत्रा, चेतन अरोरा आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में निर्वाचित उप-प्रधानों का 03 अगस्त को होगा शपथ ग्रहण, डीएम ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING