राजनीति
नैनीताल में कांग्रेस की खेतवाल व हल्द्वानी में भाजपा के गजराज आगे, लालकुंआ में लोटनी अध्यक्ष बने
नैनीताल में कांग्रेस की खेतवाल व हल्द्वानी में भाजपा के गजराज आगे, लालकुंआ में लोटनी अध्यक्ष बने
सीएन, नैनीताल। अध्यक्ष पद के लिए नैनीताल में कांग्रेस की सरस्वती खेतवाल आगे, लालकुआं नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र लोटनी 204 से अधिक वोटो से चुनाव जीते। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को छकाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह लोटनी ने 204 मतों से बड़ी जीत दर्ज की है। नैनीताल नगर निकाय चुनाव में अभी तक के रुझानों में सरस्वती खेतवाल आगे चल रही है। सरस्वती खेतवाल ने 1476 मतों की बढ़त बनायीं हुई। पहले राउंड की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट को 1402 मत और सरस्वती खेतवाल को 2878 मत प्राप्त हुए। वही निर्दलीय दीपा मिश्रा को 261, निर्दलीय ममता जोशी को 216 एवं निर्दलीय संध्या शर्मा को 133 मत एवं उत्तराखंड क्रांति दल की लीला बोरा को 52 मत प्राप्त हुए। 17 ने नोटा पर मुहर लगाई वहीँ 204 मत खारिज किये गए। नगर निगम हल्द्वानी से मेयर का पहला राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। जिसमें गजराज बिष्ट को 13962 वोट मिले हैं। कांग्रेस के ललित जोशी को 12795 मिले हैं। जिसमें भाजपा के के गजराज बिष्ट 1,167 आगे चल रहे हैं। भवाली में कांग्रेस के पंकज आर्य आगे चल रहे है।
