Connect with us

राजनीति

राहुल गांधी के हत्थे चढ़ीं कंगना, टिकैत भी पीछे पड़े, बीजेपी ने कर लिया किनारा

राहुल गांधी के हत्थे चढ़ीं कंगना, टिकैत भी पीछे पड़े, बीजेपी ने कर लिया किनारा
सीएन, नईदिल्ली।
कंगना रनौत ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो को री.पोस्ट किया। इसमें कंगना कहती हैं कि जो बांग्लादेश में हुआ वो यहां भी होते हुए देर नहीं लगती३ अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व इतना मजबूत नहीं होता। किसान आंदोलन के दौरान वहां लाशें लटकी थीं और रेप हो रहे थे। जब किसानों के हितकारी बिल वापस लिए गए, तो पूरा देश चौंक गया। लेकिन वो किसान आज भी वहां बैठे हुए हैं। आंदोलन पर दिए विवादित कमेंट पर अब राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे किसानों का घोर अपमान बताया है। राहुल का कहना है कि इस तरह के बयान बीजेपी के किसान विरोधी इरादों का सबूत हैं। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किसानों से किए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। राहुल का ये बयान तब सामने आया है जब ख़ुद बीजेपी ने ही कंगना के बयान से किनारा कर लिया है। भारतीय किसान यूनियन के लीडर राकेश टिकैत ने भी कंगना के बयान को देश के शहीद किसानों और करोड़ों अन्य लोगों का अपमान बताया है। राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट किया-लिखा कि किसानों से किए वादों को पूरा करने में मोदी सरकार नाकाम रही। ऊपर से उनका दुष्प्रचार तंत्र लगातार किसानों का अपमान करने में जुटा हुआ है। 378 दिन के मैराथन संघर्ष में 700 से ज्यादा किसानों की जान चली गई। उन किसानों को बीजेपी सांसद द्वारा बलात्कारी व विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कहना भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत है। इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इधर भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने भी कंगना रनौत के बयान को देश में रहने वाले शहीद किसानों और करोड़ों अन्य लोगों का अपमान है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा-13 महीने चले किसान आंदोलन में 400 किसान संगठन, लाखों किसानों की मौजूदगी के बावजूद कोई हिंसा नहीं हुई। 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गए। लेकिन किसानों ने धैर्य नहीं खोया। कृषि कानून बिल वापस ले लिए गए। इस बारे में बीजेपी सांसद कंगना रनौत का बयान शहीद किसानों और देश के करोड़ों किसानों का अपमान है। वही बीजेपी ने कंगना के बयान से दूरी बना ली है। पार्टी का कहना है कि किसान आंदोलन को लेकर कंगना का बयान पार्टी का मत नहीं है। साथ ही कंगना को हिदायत भी दी है कि वो भविष्य में इस तरह का कोई बयान न दें। दूसरी तरफ़ विपक्ष लगातार हमलावर है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने तो कंगना के विदेशी ताकत वाली बात को लेकर विदेश और गृह मंत्रालय से जवाब मांग लिया है। उन्होंने कहा है कि क्या मोदी सरकार इतनी कमजोर है कि उसकी नाक के नीचे से कोई भी विदेशी शक्ति देश में अस्थिरता पैदा कर दे। वहीं, पंजाब के कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका ने कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और एनएसए के तहत एक्शन लेने की मांग की थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आईएमपीसीएल का निजीकरण उत्तराखंड में रोजगार, स्थानीय अर्थव्यवस्था व सार्वजनिक उपक्रमों के भविष्य को लेकर एक बड़ा राजनीतिक व सामाजिक मुद्दा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING