Connect with us

उत्तराखण्ड

चने के साथ गुड़ खाना बेहद फायदेमंद, जानिए

सरस्वती उपाध्याय, नैनीताल। चने के साथ गुड़ को आपने कई बार अपने बड़े-बुजुर्गों को खाते देखा होगा। चना-गुड़ साथ खाना न सिर्फ स्वाद के लिहाज से काफी बढ़िया होता है। बल्कि इसमें हेल्दी रहने की कुंजी भी छिपी हुई है। आप भले ही ये बात सुनकर चौंक जाएं, लेकिन हम आपको बता दें कि गुड़ और रोस्टेड चना प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स का पावर हाउस भी कहा जाता है। शरीर के लिए चना-गुड़ खाना बेहद फायदेमंद होता है। शरीर का पाचन सुधारने के साथ ही गुड़ और चना बॉडी को एनर्जी से भर देता है। गुड़-चना खाने के बाद थकान गायब हो जाती है। गुड़-चना साथ खाने से हमारी इम्यूनिटी भी बूस्ट होने लगती है। ऐसे में इन दो चीजों का नियमित सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक गुड़-चना खाना से शरीर में ब्लड की कमी भी दूर होती है। आइए जानते हैं इन्हें साथ खाने के बड़े फायदे…

1. इम्यूनिटी बूस्टर – गुड़ और चना साथ खाने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। इसमें काफी प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट होता है, जो कि इम्यूनिटी बढ़ाता है। साथ ही दांतों को कमजोर होने से बचाता है। गुड़ और चना दोनों में ही काफी जिंक भी पाया जाता है, ऐसे में इसका नियमित सेवन स्किन हेल्थ को भी सुधारने में मदद करता है। इसके साथ ही चेहरे पर ग्लो लाता है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम का देवभूमि में स्वागत चार वर्ष पूरे होने के जश्न में जनता के असली सवाल दबाए नहीं जा सकते : यशपाल

2. रेस्पिरेटरी डिजीज – भुना चना श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारियों में भी काफी फायदा पहुंचाता है। अगर रात में सोने से पहले रोस्टेड चना खाया जाए और ऊपर से गुनगुना दूध पी लिया जाए, तो ये काफी फायदा पहुंचाता है। इसके अलावा गुड़ चना साथ खाने से फैट को घटाने में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  दून से दिल्ली तक बसों के किराए में आई कमी, 3 घंटे का होगा सफर

3. ब्लड – आप अगर शरीर में खून की कमी की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो गुड़ और चने का सेवन आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। बता दें कि गुड़ में काफी मात्रा में आयरन मौजूद होता है, वहीं चने में काफी प्रोटीन होता है। ऐसे में इन दोनों चीजों को साथ में खाने से शरीर में खून की कमी दूर होकर मसल्स भी काफी मजबूत होती हैं‌।

4. एनर्जी लेवल – गुड़ और चना को देसी स्नैक्स के तौर पर सदियों से प्रयोग किया जाता रहा है। गुड़ और चना खाने से शरीर की एनर्जी तेजी से बढ़ती है। आप अगर कमजोरी, थकान महसूस करते हैं, तो अपनी डाइट में गुड़ चना शामिल कर सकते हैं। गुड़-चना एनर्जी लेवल को बूस्ट करने के साथ ही शरीर को काफी ताकत देता है।

यह भी पढ़ें 👉  आज 11 अप्रैल 2026 का राशिफल : सिंह राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा, कारोबार में आपको लाभ मिलेगा

5. डाइजेशन – गुड़ और चना साथ खाने से पाचन तंत्र में भी सुधार होने लगता है। अक्सर लोग खाने के बाद गुड़ खाना पसंद करते हैं। क्योंकि, गुड़ की तासीर गर्म होने के साथ ही वो पाचन की रफ्तार को बढ़ा देता है। ऐसे में गुड़ और चना खाकर डाइजेशन को इंफ्रूव किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING