Connect with us

उत्तराखण्ड

34 वी आइटीबीपी वाहिनी में तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएन, लालकुआं। हल्दुचौड स्थित 34 वी आइटीबीपी वाहिनी में तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मौत के बाद जवान के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मूल रूप से नेपाल के फैटिखोला जिला सैबजा का रहने वाला 40 वर्षीय आइटीबीपी का जवान दुर्गा बहादुर थापा को गत एक मार्च को आइटीबीपी परिसर में चक्कर आने पर तबीयत बिगड़ जाने के चलते जवानों ने हेड कांस्टेबल दुर्गा बहादुर थापा को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी शुक्रवार की दोपहर को मौत हो गई। हल्द्वानी के मेडिकल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन भी अस्पताल में मौजूद थे जहां उनका रो रो कर बुरा हाल है। दुर्गा बहादुर थापा 2001 में आइटीबीपी में भर्ती हुआ था। आइटीबीपी के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कांडपाल का कहना है कि 3 दिन पूर्व चक्कर आने से उक्त जवान की हालत बिगड़ गई थी उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, तथा नेपाल से उसके परिजनों को भी बुलवाया गया। उन्होंने बताया कि मृतक जवान के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं तथा वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उक्त मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने बिड़ला इंस्टीट्यूट भीमताल में 'स्पेक्ट्रम 2026' का किया आगाज, भीमताल में उपतहसील की स्थापना सहित कई घोषणाएं की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING