Connect with us

मौसम

पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के आसार, गुरुवार को कई स्थानों में हुई बारिश

सीएन, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। गुरुवार को नैनीताल सहित कुमाऊं के अनेक इलाकों में तड़के गरज के साथ बारिश हुई। हालांकि, अभी ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा नहीं हुई। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश में बादल छाये रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र वर्षा और ओलावृष्टि की चेतावनी है। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों और धूप की आंख-मिचौनी होती रही, लेकिन देर रात तक भी वर्षा नहीं हुई। दोपहर में उमस ने भी परेशान किया और पारे में वृद्धि दर्ज की गई। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, नैनीताल व देहरादून में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा हो सकती है। इसके अलावा शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING