Connect with us

मौसम

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज बारिश की संभावना, मैदानी इलाकों में गर्मी का असर बरकरार रहने की संभावना

सीएन, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जहां एक ओर पहाड़ी जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बढ़ने के आसार हैं। हालांकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम फिलहाल शुष्क रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। पिछले 24 घंटों के तापमान आंकड़ों के मुताबिक काशीपुर 43 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र रहा। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। वहीं पंतनगर में पारा 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। नैनीताल में पारा 29 डिग्री तक रिकार्ड किया गया है। पहाड़ी इलाकों में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और नई टिहरी में 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि नई टिहरी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया। मंगलवार को पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि और बागेश्वर में बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 1 से 2 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद अगले 3 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बीते मंगलवार शाम तक राज्य में सबसे ज्यादा बारिश पिथौरागढ़ में दर्ज की गई। मैनुअल रिकॉर्ड के अनुसार पिथौरागढ़ में 17.4 मिमी और बागेश्वर में 10.6 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा डीडीहाट में 8 मिमी, बेरीनाग में 2 मिमी और गरुड़ में 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट किया है। जिसके अनुसार 28 मई क  उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अन्य जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 29 मई को पर्वतीय जिलों के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 30 मई को राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन की संभावना जताई गई है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING