Connect with us

मौसम

आज फिर बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में आंधी-बारिश

आज फिर बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में आंधी-बारिश
सीएन, देहरादून।
बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड का मौसम शुष्क बना हुआ है। आज यानी शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कुछ दिनों पहले उत्तराखंड के 4000 मीटर ऊंचाई से ज्यादा वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने के चलते ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड होने लगी। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदान से लेकर पहाड़ तक चटख धूप रहेगी। इससे तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की जा सकती है। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चटख धूप खिली रही। जिससे राजधानी के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं सुबह और शाम को देहरादून का तापमान सामान्य से में 4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि शुक्रवार को मैदान और पहाड़ के क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। इससे तापमान में 1 डिग्री से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार शनिवार से उत्तराखंड के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में आंधी के साथ.साथ कहीं.कहीं रिमझिम बौछारें भी पड़ सकती है। पहाड़ी इलाकों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत कांड पर जितनी तत्परता से लीपा पोती हो गई, यही भाजपा करती है नारी शक्ति की वंदना : खष्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING