Connect with us

मौसम

उत्तराखंड: अभी नही मिलेगी बारिश से राहत, आज फिर भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड: अभी नही मिलेगी बारिश से राहत,  आज फिर भारी बारिश का अंदेशा जताया
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में बारिश होने की आशंका जताई है। उधर पिछले दिनों तेज बारिश के कारण कई जिलों में नुकसान हुआ है, जबकि केदारनाथ के रास्ते में फंसे लोगों को भी निकालने का काम जारी है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश शनिवार को भी जारी रहेगी। राज्य के कई जिलों में आने वाले 24 घंटे के दौरान भी बारिश के इसी तरह जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग मान रहा है कि राज्य की अधिकतर जिले बारिश से प्रभावित रहेंगे। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है। प्रदेश में आने वाले 24 घंटे के दौरान गढ़वाल मंडल में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिलों में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। इसी तरह कुमाऊं मंडल में चंपावत, बागेश्वर और नैनीताल जिले में भी तेज बारिश के आसार हैं। उधर दूसरी तरफ राज्य में तेज बारिश के कारण कई जगहों पर श्रद्धालुओं के फंसे होने की जानकारी मिल रही है। खास तौर पर केदारनाथ धाम यात्रा रूट पर श्रद्धालुओं के रास्ते में ही फंसने के चलते परेशानियां बढ़ी हैं। हालांकि प्रशासन के स्तर पर ऐसे लोगों को यहां से निकालने की कोशिश जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए राहत कार्यों में बिना विलंब किए तेजी लाने को कहा है। इस बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं का अपने परिवार से संपर्क नही हो पा रहा है। इस बीच कई जगहों पर नदियों में बहाव तेज होने के कारण भी दिक्कतें आ रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मां नयना देवी व्यापार मंडल के संस्थापक की बोट हाउस क्लब सामने बन रहे कंक्रीट निर्माण कार्य को रोकने की मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING