Connect with us

मौसम

उत्तराखंड : आज मंगलवार व बुधवार को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों में आज मंगलवार व बुधवार को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं कई जिलों में गतिविधियों के तौर पर विद्यालयों में छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की भी चेतावनी दी गई है। अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के असर हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने फ्लैश फ्लड बुलेटिन में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान मध्यम फ्लैश फ्लड का खतरा है। विभाग के अनुसार लगातार बारिश से छोटी नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है, निचले इलाकों में जलभराव और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका भी बनी हुई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी इकाइयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में आज मंगलवार को छुट्टी घोषित की है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING