Connect with us

मौसम

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी
सीएन, नईदिल्ली।
वर्तमान समय में भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। देखा जाए तो दिल्ली और इसके आस.पास के शहरों में गर्मी अधिक पड़ने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय तेज धूप लोगों का त्वचा जला रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30-40 किमी प्रति घंटे चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। वही आज से लेकर 11 मई तक  बिहार, झारखंड, ओडिशा में आंधी, बिजली और बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 10 और 11 मई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और ओडिशा के अलग.अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और झारखंड में ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 09-12 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित, बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा-चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने अपडेट रिपोर्ट में कहा है कि आज राजस्थान मध्य प्रदेश और कर्नाटक में लोग लू की स्थिति से जूझ सकते हैं। राजस्थान में 9 मई तक और मध्य प्रदेश में 10 मई तक लू की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम पर, दूसरा निचले क्षोभमंडल स्तर पर पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश पर स्थित है। इस कारण से अगले 3-4 दिनों के दौरान बंगाल की खाड़ी से पूर्व और पूर्वोत्तर भारत तक तेज हवाएं चल सकती है। अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, दक्षिण राजस्थान में तेज़ सतही हवाएँ 30-40 किमी प्रति घंटे  चलने की संभावना है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार तापमान बढ़ रहा है, जिसके चलते गर्मी का कहर भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 9 मई  के दिन दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार जताए गए है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 और 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक  रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और गुजरात क्षेत्र के अलग.अलग हिस्सों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर गर्म रात की स्थिति बनी रह सकती है।  

यह भी पढ़ें 👉  हीट वेव: उत्तराखंड के मैदानी जिलों में 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, पहाड़ों में भी सामान्य से अधिक तापमान

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]