Connect with us

मौसम

11 जनवरी से बदलेगा 7 जिलों में मौसम, नैनीताल सहित अन्य जिलों में होगी बारिश, लखीमपुर जिले में सभी स्कूल बंद

11 जनवरी से बदलेगा 7 जिलों में मौसम, नैनीताल सहित अन्य जिलों में होगी बारिश, लखीमपुर जिले में सभी स्कूल बंद
सीएन, देहरादून/नैनीताल।
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में इस समय शीत दिवस की स्थिति बनी है तो सुबह और रात को कोहरा छाया हुआ है। बुधवार को यहां सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अभी 10 जनवरी तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। 11 जनवरी को नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के साथ बारिश हो सकती है। कुमाऊं में सबसे कम तापमान मुक्तेश्वर में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 15.1 जबकि न्यूनतम 2.8 डिग्री रहा। नैनीताल में न्यूनतम तापमान 4  डिग्री रहा। इसके अलावा पंतनगर में अधिकतम तापमान 14.5 तो न्यूनतम 8.9 डिग्री रहा। देहरादून व नई टिहरी में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 20.6-7.4 व 14.2-3.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसारए राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय उथला कोहरा छाया रहेगा। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में डीएम ने सभी 12वीं तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद करने की घोषणा की है।  

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  1 अगस्त 2026 से मॉल रोड नैनीताल पर वाहनों के हॉर्न बजाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी दण्डात्मक कार्रवाई, झील के चारों ओर नो-पार्किंग व्यवस्था होगी प्रभावी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING