Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान ने हाईस्पीड मिसाइल छोड़कर भारत के एयरबेस को दागने की कोशिश की, S400 डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित

सीएन, नईदिल्ली। भारत—पाक के बीच चल रहे अघोषित युद्ध को आज चौथा दिन है। पाकिस्तान सीमावर्ती इलाकों में लगातार हमले कर रहा है। हालांकि भारतीय आ​धुनिक प्रणाली के चलते पाक के कोई भी मंसूबे सफल नहीं हो पा रहे हैं। लिहाजा पाक अब झूठ का सहारा ले रहा है। आज शनिवार को विदेश और रक्षा मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेस की। इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत पर मिसाइल अटैक कर रहा है। उसने हाईस्पीड मिसाइल छोड़कर उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज एयरबेस में हमला किया, जिसमें हमें नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान अस्पताल और स्कूल को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। ब्रह्मोस फैसिलिटी तबाह करने का दावा गलत है। S400 डिफेंस सिस्टम भी पूरी तरह सुरक्षित है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तानी हमले से पठानकोट और आदमपुर एयरबेस को हल्का नुकसान हुआ है। पाकिस्तान ने हाईस्पीड मिसाइल छोड़कर दोनों एयरबेस को दागने की कोशिश की। कर्नल ने पाकिस्तान का ब्रह्मोस फैसिलिटी तबाह करने का दावा झूठा बताया। सुबह पाकिस्तानी सेना ने अमृतसर के ब्यास में स्थित ब्राह्मोस मिसाइल की स्टोरेज साइट पर हमले का दावा किया था।पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन आज (10 मई) पंजाब पर अटैक किया। पठानकोट में लगातार 55 मिनट तक धमाके हुए। पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल और बम दागने के साथ फायरिंग भी की गई। यहां दुकानें बंद करा दी गई हैं। पहले सुबह 5 बजे तेज धमाके सुनाई दिए थे। बठिंडा, फाजिल्का अमृतसर और फिरोजपुर में भी सायरन बज रहे हैं। फिरोजपुर की DC दीपशिखा शर्मा ने कहा कि लोग अपने-अपने घरों में ही रहें। खिड़कियों से दूर रहें। प्रशासन से हरी झंडी का इंतजार करें। जालंधर में सुबह 8 बजे धमाके हुए। आदमपुर एयरबेस के पास सुबह 15 मिनट धमाकों की आवाज सुनी गई। नाहला गांव में मिसाइल गिरी। हालांकि इससे नुकसान नहीं हुआ। यहां कैंट और आदमपुर में बाजार बंद कर दिया गया है। इसके साथ फिरोजपुर और कपूरथला में भी बाजार बंद करा दिए हैं। सिर्फ मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।अमृतसर के खासा और गांव वडाला में सुबह सेना ने ड्रोन गिराए। वडाला में घर में आग लग गई। मानसा के गांव मल सिंह वाला मे देर रात मिसाइल गिरी। होशियारपुर में टांडा उड़मुड़ के गांव सुंदरा पुत्तां, जालंधर के करतारपुर मिसाइल के टुकड़े मिले हैं। अमृतसर में राजासांसी के मुगलानी कोट गांव, तरनतारन और फिरोजपुर में ड्रोन के टुकड़े बरामद हुए हैं।इससे पहले शुक्रवार की रात 8:30 बजे के बाद पाकिस्तान ने पंजाब पर ड्रोन अटैक किए। फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर और पठानकोट में ड्रोन अटैक हुआ। करीब 9 बजे फिरोजपुर के खाई सेमे के गांव में ड्रोन गिरने के बाद घर में आग लग गई। यहां 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात 2 बजे जालंधर के कंगनीवाल एरिया में कार पर रॉकेट नुमा चीज आकर गिरी। जंडू सिंघा गांव में सो रहे व्यक्ति पर ड्रोन के पुर्जे आकर गिरे। जिसमें वह घायल हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आगामी चारधाम यात्रा के लिए के पहले दिन 1.24 लाख ने पंजीकरण किया, सबसे अधिक केदारनाथ के लिए हुए पंजीयन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING