Connect with us

उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार

इस घटना में आरोपी के परिवार के लोग भी शामिल
सीएन, खटीमा।
पुलिस ने किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। खटीमा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने 17 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया था कि शिव कालोनी का एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कुछ लोगों ने पुत्री के साथ गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने शिव कालोनी के कैलाश, बिट्टो, माधुरी, सुनील एवं उत्तर प्रदेश बरेली के देवचरा निवासी पप्पू के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शिव कालोनी निवासी सुनील को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धधक रहे हैं पहाड़ के वन तो जंगल बचाओ अभियान व वन जागरूकता सप्ताह केवल औपचारिकताएं भर : खष्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING