Connect with us

क्राइम

अंकिता भंडारी केस में रोज नए खुलासे, अंकिता वनंत्रा रिजॉर्ट से जाना है चिल्ला रही थी

देहरादून: अंकिता भंडारी केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब तक जितनी भी जानकारी आई है, वह यह थी कि अंकिता को 18 तारीख की रात को नहर से धक्का देकर मारा गया है. लेकिन आखिरकार 18 तारीख की रात को अंकिता की मौत की क्या वजह बनी ? उस दिन रिजॉर्ट में हुआ क्या था. यह कुछ ऐसे सवाल हैं, जिसके जवाब मिलने अभी बाकी थे. लेकिन मामले के मुख्य चश्मदीद का बयान इस बात की तस्दीक कर रहा है कि अंकिता भंडारी को रिजॉर्ट में ही इतना प्रताड़ित किया गया और मारा पीटा गया था जो उसकी मौत की वजह बनी.

अंकिता वनंत्रा रिजॉर्ट से जाना है चिल्ला रही थी: पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में काम करने वाले अनुज (बदला हुआ नाम ) नाम के एक कर्मचारी ने इस बात का खुलासा किया है कि उसने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पुलकित अंकिता के ऊपर अत्याचार कर रहा था ? यह 18 सितंबर की बात है. जब कुछ गेस्ट होटल के अंदर आए थे. अनुज (बदला हुआ नाम ) बताते हैं कि वह उस वक्त छत पर खड़े हुए थे और वह छत से नीचे की तरफ देख रहे थे कि तभी अंकिता चिल्लाते हुए बाहर निकली अंकिता जोर-जोर से चिल्लाते हुए यह कह रही थी कि उसे यहां से निकलना है.

पुलकित आर्य अंकिता का मुंह दबाकर अंदर ले गया: हेल्प मी हेल्प मी कहकर अंकिता जोर जोर से चीख रही थी. उस वक्त रात का वक्त था. जैसे ही अंकिता चिल्लाने लगी, तो शराब के नशे में धुत पुलकित उसका मुंह पकड़ कर उसे घसीटते हुए अंदर ले गया. इससे पहले भी कई बार शराब के नशे में पुलकित अंकिता के साथ इस तरह की हरकत को अंजाम दे चुका था. रिजॉर्ट में मौजूद अनुज जो कुछ भी कह रहा है, वह बेहद भयावह है. उसके मुंह से निकल रहे एक एक शब्द इस बात की गवाही दे रहे हैं कि 18 तारीख की रात को रिजॉर्ट में कुछ ऐसा हुआ था, जिसका विरोध लगातार अंकिता कर रही थी. लेकिन सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि आखिरकार अंकिता रिजॉर्ट से पुलकित सौरभ और अंकित के साथ कैसे ऋषिकेश तक जाने के लिए तैयार हुई ? ऋषिकेश जाने की बात अब तक पुलिस करती आई है. हालांकि, बताया जा रहा है कि पुलिस के पास ही इन तीनों के सीसीटीवी फुटेज हैं. फिलहाल, इस चश्मदीद की गवाही ने इस मामले को एक और मोड़ दे दिया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING