Connect with us

क्राइम

पूर्व विधायक चैंपियन व मौजूदा विधायक उमेश सिंह गिरफ्तार, दोनों की रात जेल में कटी

पूर्व विधायक चैंपियन व मौजूदा विधायक उमेश सिंह गिरफ्तार, दोनों की रात जेल में कटी
सीएन, हरिद्वार।
अपने विवादित बयान और कार्यों को लेकर चर्चा में रहने वाले पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। खानपुर विधायक के कार्यालय पर गोलीबारी करने के आरोप में हरिद्वार और देहरादून पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को देहरादून से गिरफ्तार किया है।देश में कानून-व्यवस्था ही सर्वोपरि है, ये बात उत्तराखंड के दोनों माननीयों को थाने में एक रात गुजारने के बाद अच्छे से समझ में आ गई होगी। पुलिस ने रविवार को हुई गोलीबारी और सरेआम पिस्तौल घुमाने के मामले में खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और मौजूदा विधायक उमेश सिंह को हिरासत में लिया था। पुलिस ने बाद में पूर्व विधायक चैंपियन को इस मामले में गिरफ्तार भी कर लिया। जबकि मौजूदा विधायक से पूछताछ के लिए उन्हें पूरी रात थाने में रखा गया। अब उन्हें भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि चैंपियन को हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली में रखा गया है। आज चैंपियन का मेडिकल कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। रानीपुर कोतवाली में एक्ट्रा पुलिस फोर्स की तैनाती भी की गई है। चैंपियन को आज रुड़की कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुनिया फिर आशंकित : पश्चिम एशिया युद्ध समाप्त करने को ईरान-अमेरिका समझौता वार्ता विफल, पाक बेहतरीन मेजबान: अमेरिका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING