Connect with us

क्राइम

14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 200 ग्राम हेरोइन सहित बड़ी संख्या में वर्जित दवाएं जब्त

सीएन, गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी शहर की पुलिस ने एक एंबुलेंस से 50,000 याबा टैबलेट और 14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 200 ग्राम हेरोइन सहित बड़ी संख्या में वर्जित दवाएं जब्त कीं और मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. यह जानकारी पार्थ सारथी महंत ने दी है. कुछ दिन पहले कार्बी आंगलोंग जिले में भी दो ट्रकों से करीब सात करोड़ रुपए मूल्य की नशीली दवाओं के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने असम-नागालैंड सीमा के पास खटखाटी क्षेत्र में दो ट्रकों को जांच के लिए रोका। जांच करने पर एक ट्रक से 30,000 याबा टैबलेट और दूसरे ट्रक से 55 साबुन की पेटियों में पैक 757.15 ग्राम हेरोइन मिला। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोलियों और हेरोइन की कीमत करीब सात करोड़ रुपए बताई गई है।

https://jantaserishta.com/national/drugs-worth-14-crore-seized-from-ambulance-one-arrested-1828818
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आप्रेशन प्रहार : 129 नशीले इंजेक्शन सहित शातिर धरा, नशे में वाहन चलाने वाले 08 गिरफ्तार, 14 वाहन सीज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING