Connect with us

क्राइम

युवा जज अमन शर्मा की मौत के मामले ने अब लिया नया मोड़, जज पत्नी व आईएएस साली भी आरोपी

सीएन, दिल्ली/अलवर। राजस्थान अलवर निवासी व दिल्ली में 30 वर्षीय न्यायाधीश अमन कुमार शर्मा की मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अमन के पिता की शिकायत पर दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश रचने जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया गंभीर आरोपपुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और धारा 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी, साली (आईएएस निधि मलिक) और अन्य परिजनों को आरोपी बनाया गया है, जिससे केस ने पारिवारिक विवाद से आगे बढ़कर आपराधिक जांच का रूप ले लिया है। जज अमन कुमार शर्मा के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में उनकी पत्नी स्वाति मलिक, जो तीस हजारी कोर्ट में जज हैं, और उनकी साली निधि मलिक को मुख्य आरोपी बनाया गया है। वर्तमान में आईएएस अधिकारी निधि मलिक जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। इनके अलावा स्वाती मलिक के माता-पिता और एक अन्य व्यक्ति को भी इस एफआईआर में नामजद किया गया है। परिजनों का आरोप है कि ये सभी लोग जज अमन कुमार शर्मा को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। जिसके कारण वह गहरे मानसिक तनाव में थे और आखिरकार आत्महत्या जैसा चरम कदम उठा लिया।ग्रीन पार्क आवास में फंदे से लटका मिला था शवजानकारी के अनुसार, अमन कुमार शर्मा शनिवार (2 मई) को दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित अपने सरकारी आवास में मृत पाए गए थे। वह कड़कड़डूमा कोर्ट में दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण में सचिव के पद पर कार्यरत थे। पुलिस को घटना की सूचना अमन के बहनोई शिवम ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजकर 45 मिनट पर फोन कर दी थी। दिल्ली में जज अमन शर्मा की आत्महत्या के बाद उनका शव अलवर लाया गया, जहां रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में न तो अमन की पत्नी आई थी और न ही ससुराल पक्ष का कोई रिश्तेदार। पिता ने रोते हुए बेटे को मुखाग्नि दी।अमन के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें से एक की उम्र एक साल से कम है। शर्मा ने 2018 में पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से बीए-एलएलबी की डिग्री ली थी और 2021 में दिल्ली न्यायिक सेवा में शामिल हुए। उसी साल उन्होंने अपनी बैचमेट स्वाति मलिक से प्रेम विवाह किया था।बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्यापुलिस के मुताबिक, अमन शर्मा ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की। मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। हालांकि अमन के परिवार की शिकायत के बाद अब केस की दिशा बदल गई है।मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अमन शर्मा अपनी पत्नी और साली द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के कारण गहरे तनाव में थे। परिवार का दावा है कि इसी दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। अमन के पिता ने पुलिस के सामने चौंकाने वाले दावे किए हैं। उनके मुताबिक, पिछले दो महीनों से अमन और उनकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि घर में हर चीज पत्नी की मर्जी से चलती थी और अमन पर काफी दबाव था।रिपोर्ट्स के अनुसार, खुदकुशी से पहले शुक्रवार रात करीब 10 बजे अमन ने अपने पिता को फोन किया था। तब उन्होंने रोते हुए पिता से कहा था, “पापा, मैं बहुत टेंशन में हूं, अब मेरे लिए जीना मुश्किल हो गया है।” बेटे की यह बात सुनकर घबराए पिता उसी रात अलवर से दिल्ली के लिए निकल पड़े, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही अमन दुनिया को अलविदा कह चुके थे। पुलिस ने शुरू की गहन जांचएफआईआर दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने साक्ष्यों को जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी आरोपों की पुष्टि साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी और उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल सहित छह जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी

ये भी पढ़ें

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कंक्रीट का विकास : यह केवल गर्मी नहीं है, बल्कि पारिस्थितिकी दिवालिएपन का परिणाम, भारत बन गया हीट चैंबर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING