Connect with us

संस्कृति

अल्मोड़ा में दो दिवसीय होलिका महोत्सव की धूम, होली गायन, नृत्य व स्वांगों का दर्शकों द्वारा खूब लुफ्त उठाया

सीएन, अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था , अल्मोड़ा द्वारा विगत अनेक वर्षों से आयोजित होलिकामहोत्सव का इस वर्ष भी नन्दादेवी मंदिर परिसर में दोदिवसीय होलिकामहोत्सव का भव्य आयोजन आरंभ किया। प्रथम दिवस अल्मोड़ा नगर की 11 महिला होल्यार टीमों द्वारा गीता भवन मंच में खड़ी होली गायन एंव वर्तमान परिदृश्य पर अनेक प्रकार के स्वांग रचकर सामाजिक व्यवस्था पर तीखा प्रहार करके जनता को संदेश दिया। प्रथम दिवस होलिकामहोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एंव अल्मोड़ा के पूर्व विधायक कॆलाश शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन द्वारा शुभारंभ किया। अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चॊहान, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रवि रॊतेला, पूर्व अध्यक्ष अरबन बॆंक आनन्द सिंह बगडवाल, पूर्व अध्यक्ष रेडक्रास मनोज सनवाल, नन्दादेवी मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, पार्षद नन्दादेवी अर्जुन बिष्ट,संयोजक जनाधिकार मंच त्रिलोचन जोशी, पूर्व निदेशक डा. जे सी दुर्गापाल, प्रताप सिंह सत्याल , बाल कल्याण संस्था के अध्यक्ष रघु तिवारी आदि मौजूद थे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कॆलाश शर्मा ने कहा कि अल्मोड़ा की महिला कल्याण संस्था द्वारा कराया जा रहा दोदिवसीय होलिकामहोत्सव का आयोजन हमारी संस्कृति एंव होली विरासत को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा हैं। उन्होंने कहा कि महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा की ऐतिहासिक संस्कृति को संजोने के लिए समय-समय पर ऎसे आयोजन करके अपनी विशिष्ट छाप छोड़ रही हैं। श्री शर्मा ने कहा कि आज समाज की महिलायें हर विधा में आगे बढ़ रही हैं। जो, कि भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं। उन्होंने रंगोत्सव पर्व सहित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अल्मोडा़ विधानसभा सहित सभी महिला होल्यारों सहित दर्शकों सहित महिला कल्याण संस्था के पदाधिकारियों को बधाईयाँ एंव शुभकामनाएँ ज्ञापित की। समिति की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल एंव सचिव पुष्पा सती, संरक्षक मीता उपाध्याय , ममता चॊहान द्वारा संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को अबीर एंव होली टोपी पहनाकर सम्मान किया।
प्रतियोगिता में माँ जगदम्बा धारानॊला, नियर स्टेडियम टीम, सर्वोदय नगर महिला होली,मातृशक्ति खत्याडी़, जाखनदेवी महिला टीम, महिला शक्ति तल्ली खत्याडी़,जन शिक्षण संस्थान समिति, स्यूनराकोट महिला टीम, माँ दुर्गाशक्ति, न्यू इंदिरा कालॊनी, माँ कोकिला महिला सांस्कृतिक दल, जॊहार सांस्कृतिक टीमों द्वारा होली गायन एंव सामाजिक व्यवस्था पर प्रहार करते हुए स्वांग की प्रस्तुति दी। होलिकामहोत्सव में अल्मोड़ा मूल की कनाडा की नागरिक मीना भण्डारी विशेष तॊर पर होलिकामहोत्सव देखने के लिए अल्मोड़ा आयी हैं।
समिति अध्यक्ष रीता दुर्गापाल द्वारा बताया गया कि कल होलिकामहोत्सव के द्वितीय दिवस नगर में होलिका सांस्कृतिक शोभायात्रा सिद्वबाबा मंदिर से आरंभ होकर नन्दादेवी मंदिर परिसर तक निकलेगी उसके बाद मंच में अल्मोड़ा की महिला टीमों सहित भवाली, नैनीताल, हल्द्वानी, रानीखेत, ताकुला की सात महिला टीमों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया जायेगा। होलिकामहोत्सव में महिला होल्यार टीमों द्वारा झोडा़ नृत्य का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शुचि शर्मा ने करते हुए कहा कि संस्था द्वारा महिलाओं के अधिकारों एंव महिलाओं की प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों को जानने के लिए जागरूक होने की अपील की। इस अवसर पर संस्था के निर्णायक रंगकर्मी रमेश लाल एंव रंगकर्मी बृजमोहन जोशी नैनीताल वाले थे। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक मीता उपाध्याय एंव सचिव पुष्पा सती ने किया। कार्यक्रम में संस्था आशा पंत, सुनॆना महरा, चन्द्रा अग्रवाल, राधिका जोशी, दीपा सती जोशी, आशा कर्नाटक, रमा जोशी,दीपा जोशी, मंजू जोशी, सरला बिष्ट, गीता साह, ममता चॊहान, अनुराधा अग्रवाल, रेखा चॊहान आदि व्यवस्था में जुटे रहे।

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING