Connect with us

धर्मक्षेत्र

सरोवर नगरी में दुर्गा पूजा महोत्सव में संधि पूजा समापन का आयोजन मेला क्षेत्र में लगी दुकानों से जमकर खरीदारी

सरोवर नगरी में दुर्गा पूजा महोत्सव में संधि पूजा समापन का आयोजन  मेला क्षेत्र में लगी  दुकानों से जमकर खरीदारी की
सीएन, नैनीताल।
सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित 68वें दुर्गा पूजा महोत्सव में नवरात्रि की अष्टमी पर मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार की सुबह 6 बजे संधि पूजा समापन का आयोजन किया गया। जिसमे 108 कमल पुष्प, दिये, बेलपत्री से मां दुर्गा का अभिषेक किया गया। इसमें 108 दिये की आरती महिषासुर मर्दिनी को 108 कमल पुष्प, 108 दूर्वा, 108 बेलपत्र अर्पित की गई मुख्य पुजारी तपन चटर्जी के नेतृत्व में पूजा की गई। इस दौरान अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, भास्कर बिष्ट, डॉली भट्टाचार्य, तृप्ति मजूमदार, सुमन साह, आशीष वर्मा, विकास वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इधर दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत मेला क्षेत्र में लगी अस्थाई दुकानों से गुरुवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। खास बात यह रही कि नगर में मौसम भी बेहद खुशनुमा बना रहा। सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र में पुलिस बल भी गश्त करता रहा। नैनीताल के अलावा समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्रामीण भक्तों के साथ ही नैनीताल पहुंचे सैलानी भी दुकानों से खरीदारी करते देखे गए।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING