Connect with us

आपदा

मंत्री कैड़ा ने लिया ओलावृष्टि से हुई नुकसान का जायजा अफसरों को दिए नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने के निर्देश

सीएन, नैनीताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा के धारी, सुन्दर खाल,सुन्दरनगर, दाडीम, ओड़ाखान, तल्लारामगढ़, झूतिया, बोहराकोट,डाकबगला आदि गाँव का दौरा कर  ग्रामीणों की समस्याओं  को सुना! ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया! मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर कहा विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल में  ओलावृष्टि व आधी तूफान से किसानो के आडू, पुलम, खुमानी , मटर, मिर्च, टमाटर आलू नष्ट हो गये है किसानो की फ़सल ख़त्म हो गई है! जिस कारण किसान परेशान है बेमौसमी वर्षा,ओलावृष्टि व आंधी तूफान से किसानों को काफी नुकसान हो गया है जिस कारण किसानों को दोहरी मार पड़ गई है  जिस कारण को काफी काफी नुकसान हो गया है  मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी से गाँव गाँव  उद्यान व कृषि विभाग की टीमें भेज किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराकर उचित मुवावजा देने को कहा!  अन्य समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए!

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डोल आश्रम में सीएम ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व मां राजेश्वरी का अभिषेक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING